IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं, फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मैच का भी बेसब्री से इंतजार है, जहां सीएसके की टीम 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैदान में उतरेगी।
इस मुकाबले में सभी की निगाहें सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर टिकी रहेंगी। धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन से अब तक अपने शानदार खेल से फैंस का दिल जीता है। खासतौर पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चला है। आईपीएल में धोनी ने अब तक आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
रैना के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। हालांकि, रैना ने 2021 के बाद से आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सका है। सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 175 मैचों में 4687 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। अब एमएस धोनी इस रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुके हैं।
दूसरे नंबर पर धोनी
एमएस धोनी अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 234 मैच खेलकर 4669 रन बना चुके हैं। हालांकि, उनके नाम आईपीएल में कोई शतक नहीं है, लेकिन उन्होंने 22 अर्धशतक जरूर लगाए हैं। अब सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए धोनी को सिर्फ 19 रन और चाहिए, जिसे वे पहले ही मैच में हासिल कर सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सुरेश रैना और एमएस धोनी के अलावा कोई भी बल्लेबाज सीएसके के लिए चार हजार तो दूर, तीन हजार रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है। यह आंकड़ा भले ही हैरान करने वाला लगे, लेकिन सच्चाई यही है। अब जब आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है, तो देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके का प्रदर्शन कैसा रहता है और एमएस धोनी इस बार क्या नया कमाल दिखाते हैं।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines