IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मुकाबले में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हमेशा से देखा गया है कि ऑक्शन में आरसीबी क्वालिटी गेंदबाजों की बजाय बल्लेबाजों पर ज्यादा फोकस करती है। जिसके चलते आरसीबी की गेंदबाजी कमजोर दिखाई देती है। इस सीजन भी टीम की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। मोहम्मद सिराज से लेकर लॉकी फर्ग्यूसन तक ने इस सीजन जमकर रन लुटाए। वहीं मेगा ऑक्शन में आरसीबी के कई गेंदबाजों की टीम से छुट्टी हो सकती है। इसको लेकर टीम के हेड कोच ने बड़ा बयान दिया है।
सिराज, दयाल की हो सकती है छुट्टी
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लोवर ने बताया कि चिन्नास्वामी जैसे स्टेडियम पर सिर्फ तेज गति से टीम नहीं जीत सकती है। अब टीम को चतुर और ज्यादा कौशल वाले गेंदबाजों की आवश्यकता होगी। केवल गति ही समाधान नहीं है। बुद्धिमान और बेहतर कौशल वाले गेंदबाज जो अच्छी योजनाएं बनाकर गेंदबाजी करें ऐसे गेंदबाज हमकों देखने पढ़ेंगे। अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी कुछ नए तेज गेंदबाजों पर दांव खेल सकती है। इस सीजन आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने 9 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए। एलिमिनेटर मुकाबले में भी तेज गेंदबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।
ये भी पढ़ें:- पूर्व दिग्गज ने हेड कोच बनने के दिए संकेत! जल्द खत्म हो सकता है टीम इंडिया का इंतजार
एलिमिनेटर मैच में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन
एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजों ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।
वहीं यश दयाल ने 3 ओवर में 37 रन खर्च किए थे। इस मैच में यश को कोई विकेट नहीं मिला था। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 37 रन लुटाए थे। वहीं लॉकी को इस मैच में एक विकेट जरूर मिला था।
ये भी पढ़ें:- कोहली ओपनर…सिराज बाहर…T20 WC 2024 के लिए भारतीय टीम की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
17 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines