हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs CSK: 'आप डरपोक क्रिकेट नहीं...' क्या धोनी का रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर था इशारा?

IPL 2025 LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हारने के बाद धोनी ने शुरुआती कुछ मैचों में सीएसके की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
IPL 2025 MS Dhoni

IPL 2025 LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को अभी तक 7 मैचों में महज 2 ही जीत मिल पाई है। रुतुराज गायकवाड़ के सीजन-18 से बाहर होने के बाद एमएस धोनी फिर से सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। वहीं मैच के बाद धोनी का ऐसा बयान सामने आया, जिसको कुछ फैंस गायकवाड़ की कप्तानी से जोड़कर देख रहे हैं।

जीत के बाद धोनी का बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराने के बाद एमएस धोनी ने कहा “अगर आप पावरप्ले देखें, तो हम गेंद से जूझ रहे थे। हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में वह शुरुआत नहीं कर पाए जो हम चाहते थे। साथ ही विकेट लगातार गिर रहे थे। हम कुछ हद तक गलत समय पर विकेट खोते रहते हैं। इसका एक कारण यह हो सकता है कि चेन्नई का विकेट थोड़ा धीमा है। जब हम घर से बाहर खेले हैं, तो बल्लेबाजी इकाई ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। शायद हमें ऐसे विकेटों पर खेलने की जरूरत है जो थोड़े बेहतर हों ताकि बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का आत्मविश्वास मिले। आप डरपोक क्रिकेट नहीं खेलना चाहते।”

गायकवाड़ की कप्तानी में लगातार 4 मैचों में मिली हार

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में 5 मैचों में से 4 मैचों में हार का सामना किया था। जिनमें से 3 लगातार मैच सीएसके ने अपने होमग्राउंड पर ही हारे थे। फिर गायकवाड़ इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट में अब शेख रशीद को टीम में शामिल किया गया है, जिनको एलएसजी के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

CSK की जीत में चमके धोनी

इस मैच को जीतने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके के लिए 167 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको सीएसके ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा एमएस धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रन बनाए थे। बल्लेबाजी से पहले धोनी ने विकेटकीपिंग में कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: जोरदार खेल दिखा रही पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ धांसू खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola