Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Gujarat Titans Predicted Playing XI: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम अब तक आठ मैच खेली है और इनमें से छह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम का नेट रन रेट भी सबसे बेहतर है। टीम को अगला मैच सोमवार को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। टीम अगर यह मैच जीतने में सफल रही, तो वह पॉइट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।
टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और ऐसे में टीम शायद ही विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करे। लेकिन अगर फिर भी अगर बदलाव करती है, तो वह ऑलराउंडर राहुल देवतिया को बेंच पर बैठा सकती है। इसके पीछे की वजह उनका खराब प्रदर्शन है। उनके नाम इस सीजन में तीन जीरो हैं। टीम ने उन्हें इस सीजन गेंदबाजी में ट्राई नहीं किया है। टीम उनकी जगह तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है, जिससे उनका गेंदबाजी अटैक पहले से भी मजबूत हो जाएगा।
If effortless had a face, it would be Jos Buttler! 😉 pic.twitter.com/Qm450hKtkF
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 28, 2025
राजस्थान के खिलाफ मैच में गुजरात के बल्लेबाजों को हर बार की तरह अपने टॉप तीन बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जहां साईं सुदर्शन, कप्तान गिल और जोस बटलर जोरदार फॉर्म में हैं। शेरफेन रदरफोर्ड ने फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है और उनसे टीम को फिर ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी। इस बीच टीम वॉशिंगटन सुंदर को प्रमोट करके नंबर चार पर बैटिंग करने के लिए कह सकती है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 10 मैचों में सिर्फ 5 जीत, फिर भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है LSG? जानें सभी समीकरण
गेंदबाजी लाइन-अप की बात करें तो स्पिन की जिम्मेदारी राशिद खान और साईं किशोर पर होगी। किशोर ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम के लिए अब तक नियमित रूप से विकेट चटकाए हैं। टीम के पेस यूनिट की अगुवाई प्रसिद्ध कृष्णा करेंगे, जो शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें यहां मोहम्मद सिराज का साथ मिलेगा, जिन्होंने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकी हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली में विराट ने खेली मैच जिताऊ पारी, लेकिन फिर भी दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।