हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस भूमिका में आएंगे नजर

IPL 2025 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
faf du plessis

IPL 2025: 17 साल से खिताब जीतने का सपना देख रही दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अक्षर पटेल की अगुवाई में उतरेगी। टीम ने इस लीग के शुरू होने से पहले दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन्हें उप-कप्तान बनाया है। टीम ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में बड़े पैमाने पर बदलाव करने के बाद अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था और पूरे कोचिंग स्टाफ को भी बदल दिया था।

बल्ले से शानदार रहा है डु प्लेसिस का प्रदर्शन

डु प्लेसिस भले ही 40 साल के हो गए हों, लेकिन एसए टी-20 लीग में उन्होंने जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जहां उन्होंने 10 पारियों में 286 रन बनाए। उन्होंने अपनी कप्तानी में सेंट लूसिया किंग्स को कैरिबियाई प्रीमियर लीग (CPL) का खिताब भी दिलाया था। जहां तक ​​उनकी फिटनेस और रन बनाने का मामला है, तो दोनों ही मामलों में वो शानदार रहे हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के इस सीजन के लिए उपलब्ध न होने की वजह से कैपिटल्स उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ अच्छी स्थिति में होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ पहले ही मैच में अजिंक्य रहाणे रच देंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

डु प्लेसिस के पास है अपार अनुभव

डु प्लेसिस के पास आईपीएल में कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है, जहां उन्होंने तीन सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी की है। वह आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम में शामिल हुए और लगातार तीन सीजन कप्तानी की।

विज्ञापन

डु प्लेसिस के होने से अक्षर को होगा फायदा

आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में डु प्लेसिस के लिए बोली लगाने वाली दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र टीम थी और वह 2 करोड़ रुपये के अपने बेस प्राइज पर फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे। डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैं और लीडरशिप ग्रुप में उनका शामिल होना अक्षर के लिए काफी मददगार होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: बुमराह-हार्दिक बगैर ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI, किसकी होगी छुट्टी?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola