RCB vs KKR: हार के बाद बेंगलुरु को प्वाइंट्स टेबल में भी लगा झटका, 2 टीमों की खुली किस्मत

RCB vs KKR Points Table: कोलकाता ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में जीत दर्ज कर बेंगलुरु को करारा झटका दिया है। बेंगलुरु की इस हार से इन 2 टीमों को प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है।

IPL 2024 RCB lost vs KKR Points Table Change Kohli in Loss

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर।

RCB vs KKR Points Table: आईपीएल 2024 का दसवां मुकाबला 29 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु की हार के साथ ही अपने होम स्टेडियम में मैच जीतने का सिलसिला भी टूट चुका है। इस मैच से पहले आईपीएल 2024 में खेले गए सभी 9 मुकाबलों में होम स्टेडियम पर मैच खेल रही टीम को जीत मिली थी, लेकिन बीते दिन केकेआर ने आरसीबी को हराकर यह पासा पलट दिया है। इस हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को प्वाइंट्स टेबल में करारा झटका लगा है। बेंगलुरु की हार से 2 टीमों को फायदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पहुंच गई कोलकाता

बेंगलुरु को कोलकाता के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली है। आरसीबी ने केकेआर के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे, जिसे कोलकाता ने 3 विकेट के नुकसान पर महज 16.5 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने भी लगातार 2 मैच अपने नाम कर लिए और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता इस मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद वह हैदराबाद और राजस्थान से आगे निकल गई है। ऐसे में इस जीत से केकेआर को तगड़ा फायदा हुआ है। लेकिन खास बात है कि केकेआर के अलावा भी एक ऐसी टीम है, जिसे आरसीबी की हार का फायदा मिला है।

विज्ञापन

इस टीम को भी हुआ फायदा

बेंगलुरु इस मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर थी। अगर कोहली की टीम यह मैच जीत जाती, तो प्वाइंट्स टेबल में सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच जाती। इससे पंजाब किंग्स को नुकसान हो जाता है। पंजाब आरसीबी की हार से पहले प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर थी और आरसीबी की हार के बाद भी वह पांचवें स्थान पर ही रह गई है। लेकिन अगर आरसीबी यह मैच जीत जाती, तो बेंगलुरु पंजाब से ऊपर आ जाती और पंजाब एक पायदान नीचे खिसक कर छठे स्थान पर पहुंच जाती। लेकिन कोलकाता ने इस मैच में बेंगलुरु को मात देकर पंजाब किंग्स को फायदा पहुंचा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये 3 टीमें जीत चुकी है दोनों मैच

आईपीएल 2024 में अब कुल 3 टीमें ऐसी बन चुकी है, जो दोनों मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। कोलकाता ने पहले मैच में भी जीत दर्ज की थी और अब दूसरे मैच में भी बेंगलुरु को हरा दिया है। इससे पहले सिर्फ चेन्नई और राजस्थान की टीम थी, जो दोनों मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी, लेकिन अब विनर की इस रेस में कोलकाता भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ