IPL 2024 SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में राजस्थान की करारी हार, ये हैं 5 गुनहगार

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालीफायर-2 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी हार मिली। अच्छी गेंदबाजी के बाद रॉयल्स की टीम ने बल्लेबाजी में फ्लॉप शो दिखाया।

IPL 2024 SRH vs RR

IPL 2024 SRH vs RR

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर-2 के मुकाबले में राजस्थान की टीम को 36 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रॉयल्स की टीम का सफर खत्म हो गया। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल में एंट्री हो गई है। जहां उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में टीम फ्लॉप रही।

विज्ञापन

पांच बल्लेबाजों ने डुबोई टीम की लुटिया

राजस्थान की हार में पांच बल्लेबाज जिम्मेदार रहे। यशस्वी जायसवाल की अच्छी शुरुआत के बाद टॉम कैडमोर 10, संजू सैमसन 10, रियान पराग 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर 4 और रोवमैन पॉवेल 6 रन बनाकर आउट हो गए। रॉयल्स के इन 5 बल्लेबाजों की खराब पारी ने टीम की लुटिया डुबोई और आईपीएल के फाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया। रविचंद्रन अश्विन भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी ने 37 और ट्रेविस हेड ने बनाए 34 रन

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। टीम का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में पहले ही ओवर में गिर गया। अभिषेक 5 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम संभली, लेकिन 5वें ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे राहुल त्रिपाठी भी चलते बने। त्रिपाठी ने 15 गेंदों में 37 रन जड़े। उनके बाद एडेन मार्करम भी आउट हो गए। इसके बाद टीम संघर्ष करने लगी। फिर ट्रेविस हेड 34, नीतीश रेड्डी 5 और अब्दुल समद डक पर आउट हो गए।

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन ने टीम को संभाला

फिर हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला। उन्होंने 34 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया। क्लासेन ने 18वें ओवर तक टीम को संभाले रखा। लगने लगा कि टीम 200 के आसपास स्कोर करेगी, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए। फिर भी सनराइजर्स ने 20 ओवर में 175 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया।

विज्ञापन

बोल्ट, आवेश और संदीप की शानदार गेंदबाजी

रॉयल्स की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आवेश खान ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को एक भी विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में फ्लॉप रही राजस्थान रॉयल्स

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 21 गेंदों में 42 रन ठोके, लेकिन एक-एक कर दूसरे छोर से बल्लेबाज आउट होते गए। टॉम कैडमोर, संजू सैमसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने फ्लॉप शो दिखाया। सनराइजर्स के गेंदबाज रॉयल्स के बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी रहे। हालांकि रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने आखिरी वक्त तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने 26 गेंदों में शानदार पचासा जमाया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

विज्ञापन

शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शाहबाज अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए शाहबाज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अभिषेक शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। टी-नटराजन काफी किफायती साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में महज 13 रन दिए और एक विकेट झटका। कप्तान पैट कमिंस को 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट मिला। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 33 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन

चौंकाने वाला प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद  की टीम का ये प्रदर्शन बेहद चौंकाने वाला है। टीम पिछले साल 10वें स्थान पर रही थी। इस बार उसने फाइनल का सफर तय किया है। सनराइजर्स एक बार 2016 में आईपीएल जीत चुकी है। टीम 7 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। जबकि दो बार फाइनल का सफर तय किया। अब टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। जहां 26 मई को इसी मैदान पर उसका सामना केकेआर से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ