---विज्ञापन---

युजवेंद्र चहल ने IPL में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पीयूष चावला को छोड़ दिया पीछे

Most Sixes Conceded by Bowler In IPL: IPL 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह IPL में अब तक 224 छक्के लुटा चुके हैं।

Most Sixes Conceded by Bowler In IPL: IPL 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे इस मैच में RR के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को SRH के बल्लेबाजों ने 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह IPL में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पीयूष चावला को पीछे छोड़ दिया है।

चहल को पड़े हैं 224 छक्के

8वें ओवर की चौथी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने चहल को सिक्स जड़ा। चहल के तीसरे और पारी के 13वें ओवर में क्लासेन ने एक और छक्का लगाया। चहल के कोटे के चौथे ओवर में भी क्लासेन ने ही उन्हें सिक्स जड़ा। इसके साथ ही चहल IPL में सबसे ज्यादा (224) छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पीयूष चावला (222), तीसरे पर रवींद्र जडेजा (206) और चौथे पर रविचंद्रन अश्विन (202) हैं।

---विज्ञापन---

चहल को नहीं मिली कोई सफलता

मुकाबले की बात करें तो चहल ने अपने कोटे के 4 ओवर में 8.5 की इकॉनमी से 34 रन दिए। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वह IPL के एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। 17वें सीजन में चहल की गेंद पर अब तक 30 छक्के लग चुके हैं। इस लिस्ट में टॉप पर मोहम्मद सिराज हैं, जिन्हें IPL 2022 में 31 छक्के पड़े थे। बता दें कि चहल IPL में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 160 मैच की 159 पारियों में 22.44 की औसत और 7.84 की इकॉनमी से 205 सफलाएं प्राप्त की हैं। 5/40 लीग के इतिहास में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगी तीसरी ट्रॉफी, चेपॉक में शर्मनाक है प्रदर्शन

First published on: May 24, 2024 10:31 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola