IPL 2024 Final: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगी तीसरी ट्रॉफी, चेपॉक में शर्मनाक है प्रदर्शन

KKR Record in MA Chidambaram Stadium: IPL 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 26 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस निर्णायक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

KKR Record in MA Chidambaram Stadium Chennai Kolkata Knight Riders IPL 2024

चेपॉक में KKR के लिए आसान नहीं होगी जीत। इमेज क्रेडिट- IPL

KKR Record in MA Chidambaram Stadium: IPL 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 26 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस निर्णायक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है। क्वालीफायर-2 की विजेता टीम फाइनल में एंट्री लेगी। दूसरा क्वालीफायर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। 17वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली KKR के लिए फाइनल जीतना और तीसरी बार ट्रॉफी उठाना आसान नहीं रहने वाला है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में KKR का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है।

विज्ञापन

KKR ने चेपॉक में 13 मैच खेले

कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को सिर्फ 4 मैच में ही जीत मिली है। चेपॉक में KKR को 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर कोलकाता का जीत प्रतिशत 30 के करीब है। चेपॉक में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 मैच जीता था। साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए इस टीम को 3 मैच में जीत मिली है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में KKR का सर्वाधिक स्कोर 202 रन और लोएस्ट टोटल 108 रन है।

विज्ञापन

IPL 2024 में कोलकाता का प्रदर्शन

IPL 2024 के लीग स्टेज में कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने 14 में से 9 मैच जीते। 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। 20 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। उनका नेट रन रेट +1.428 था। पहले क्वालीफायर मैच में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री ली।

विज्ञापन

KKR ने जीती हैं 2 ट्राॅफी

कोलकाता नाइटराइडर्स IPL में दूसरे सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। KKR ने 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी। इस लिस्ट में टॉप पर संयुक्त रूप से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स है। दोनों ही टीमों ने लीग के इतिहास में 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ