SRH vs RR: अगर 5-5 ओवर का हुआ मैच तो कितने गेंदबाज कर सकेंगे बॉलिंग? जानें नियम

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में से एक टीम क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल का सफर तय करेगी। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है।

SRH vs RR IPL 2024 Qualifier 2 Match

SRH vs RR IPL 2024 Qualifier 2 Match

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम शुक्रवार को आईपीएल 2024 का क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलेंगी। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल का सफर तय करेगी। जहां उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से होगा। चेन्नई में शुक्रवार को बादए छाए रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश भी आ सकती है। यदि बारिश आई तो मैच को पूरा कराने के लिए 5-5 ओवर का विकल्प रखा जा सकता है। अब ऐसे में नियमानुसार कितने गेंदबाज बॉलिंग कर सकेंगे, आइए पूरा नियम जानने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

तीन गेंदबाजों को गेंदबाजी की मिल सकती है अनुमति

रिपोर्ट्स के अनुसार, 5-5 ओवर का मैच कराने की स्थिति में तीन ही गेंदबाज बॉलिंग कर सकते हैं। इस स्थिति में गेंदबाजों को 2, 2 और 1 ओवर करने की अनुमति मिलेगी। यानी किन्हीं दो गेंदबाजों को 2-2 और किसी एक से 1 ओवर करवाया जा सकता है। आपको बता दें कि ऐसी परिस्थिति राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बन चुकी है।

विज्ञापन

7-7 ओवर के मैच में मिली थी 4 गेंदबाजों को अनुमति

दरअसल, 19 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मुकाबले में टॉस हुआ और दोनों टीमों को 7-7 ओवर देने का फैसला लिया गया। उस वक्त चार गेंदबाजों को ही गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई। यानी प्रति गेंदबाज 2, 2, 2 और 1 ओवर कर सकता था।

विज्ञापन

नहीं मिलेगा टाइमआउट 

5-5 ओवर के मैच में टाइमआउट का नियम भी लागू नहीं होगा। टाइम आउट के लिए हर टीम को ढाई-ढाई मिनट का समय मिलता है। इस परिस्थिति में ये नियम लागू नहीं होगा। मैच का कटऑफ टाइम रात 10.56 बजे तक का है। प्लेऑफ के मैचों में 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी मिलता है। देखना होगा कि ये मैच बिना बारिश के बाधा के पूरा हो पाता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ