IPL 2024: बाप रे...मथीशा पथिराना की घातक यॉर्कर ने तोड़ डाले स्टंप के तार, खड़े ही रह गए मार्करम, देखें वीडियो

IPL 2024 SRH vs CSK: मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) ने अपनी घातक गेंदबाजी से स्टंप उड़ा डाला। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया।

Matheesha Pathirana Yorker

Matheesha Pathirana Yorker

IPL 2024 SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना ने एक बार फिर अपनी तूफानी गेंदबाजी से चकित किया है। रविवार को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पथिराना ने ऐसी यॉर्कर फेंकी, जिसने स्टंप में लगे तार उखाड़ फेंके। पथिराना की घातक गेंदबाजी का ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला।

विज्ञापन

एडेन मार्करम को किया बोल्ड

सन राइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज एडेन मार्करम 25 गेंदों में 4 चौके ठोक 32 रन बनाकर खेल रहे थे। मार्करम धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे। इतने में पथिराना पांचवीं गेंद डालने आए। मार्करम के लिए ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए पथिराना ने ये गेंद सटीक लाइन और लैंथ पर डाली।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये गेंद टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक यॉर्कर बनी कि पलभर में स्टंप उखाड़ते हुए बाहर निकल गई। पथिराना की इस गेंद ने स्टंप तो उड़ाया ही, साथ ही इसमें लगे तार भी तोड़ डाले। इस घातक यॉर्कर को देख एडेन मार्करम खड़े ही रह गए।

क्यों किया जाता है केबल का उपयोग? 

आईपीएल में इस्तेमाल होने वाले स्टंप काफी महंगे होते हैं। एक सेट की कीमत 25 से 30 लाख रुपये होती है। स्टंप्स में माइक्रोफोन या माइक भी लगे होते हैं। जिससे खिलाड़ियों की आवाज रिकॉर्ड होती है। साथ ही इनमें एलईडी भी लगी होती हैं। एलईडी स्टंप सेंसर से लैस होते हैं, जिसके हटने पर ये चमकने लगते हैं।

विज्ञापन

पथिराना की शानदार गेंदबाजी 

बहरहाल, मथीशा पथिराना ने सन राइजर्स के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 2 ओवर में महज 17 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। मार्करम के अलावा पथिराना ने हेनरिक क्लासेन का भी बड़ा विकेट चटकाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

तुषार देशपांडे का शानदार प्रदर्शन

पथिराना के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। तुषार ने 3 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। सीएसके की शानदार गेंदबाजी के आगे सन राइजर्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 134 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह सीएसके ने ये मैच 78 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

ये भी पढ़ें: 6,6,4,6,6: विल जैक्स ने राशिद खान को फोड़ा, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल, देखें वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ