IPL 2024 SRH vs CSK

IPL 2024: CSK की जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, 3 टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

IPL 2024 SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने सन राइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत दर्ज की। सीएसके इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर काबिज है।

IPL 2024 SRH vs CSK: आईपीएल 2024 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। सीएसके ने सन राइजर्स हैदराबाद को अपने घर में रौंद डाला। सीएसके ने 78 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल का गणित बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

सीएसके जीत के बाद 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके ने 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं। उसके पास +0.810 की नेट रन रेट है। अब नेट रन रेट के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ही उससे आगे है। खास बात यह है कि अब पांच टीमों के पास 10 अंक हो गए हैं। इसलिए आईपीएल में कई टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो गई है।

ये भी पढ़ें: 6,6,4,6,6: विल जैक्स ने राशिद खान को फोड़ा, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल, देखें वीडियो

विज्ञापन

तीन टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

वहीं तीन टीमों के लिए अब कॉम्पिटीशन काफी टफ हो गया है। पंजाब किंग्स के पास 9 मैचों बाद 6 अंक हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पास भी 9 मैचों के बाद 6 अंक हैं। आरसीबी सबसे नीचे है। उसके पास 10 मैचों बाद 6 अंक हैं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ