IPL 2024: Will Jacks की 6 मिनट वाली सेंचुरी, टूट गया 'बॉस' का रिकॉर्ड

Will Jacks Century: आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जमकर तबाही मचाई। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक ठोक डाला।

Will Jacks Century

Will Jacks Century

Will Jacks Century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने तूफान मचाया। जैक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए महज 41 गेंदों में नाबाद सेंचुरी ठोक डाली। जैक्स ने अपनी लाजवाब पारी में 5 चौके-10 छक्के जड़े। खास बात यह है कि जैक्स ने 50 रन की पारी खेलने के बाद सेंचुरी जड़ने के लिए महज 6 मिनट लिए। उन्होंने पहले 50 रन 31 गेंदों में ठोके। इसके बाद जैक्स ने गियर बदला और अगले 50 रन महज 6 मिनट में ठोक डाले। विल जैक्स की इस 6 मिनट वाली सेंचुरी ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।

विज्ञापन

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला

जैक्स शाम 6.41 मिनट पर 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने 6.47 पर अपनी सेंचुरी पूरी की। विल जैक्स ने इसी के साथ आईपीएल के बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। दरअसल, जैक्स ने 50 रन पूरे करने के बाद अगले 50 रन महज 10 गेंदों में पूरे किए। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। जिन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में खेले गए मुकाबले में 50 रन पूरे करने के बाद अगले 50 रन 13 गेंदों में जड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले आईपीएल के 5वें बल्लेबाज बने विल जैक्स

जैक्स ने इसके साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर क्रिस गेल का नाम है। जिन्होंने 30 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। जैक्स और कोहली ने मिलकर आईपीएल के सबसे तेज चेज का भी रिकॉर्ड बनाया। जैक्स ने आखिरी ओवर में राशिद खान को जमकर धुना। राशिद के इस ओवर में उन्होंने 29 रन जड़े। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने आरसीबी को शानदार जीत दिलाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ