IPL 2024: बदल गया आईपीएल 17 का शेड्यूल, जानें कौन-कौन से मैचों की तारीख बदली

IPL 2024 Schedule Changed: आईपीएल 2024 का आयोजन 26 मई तक होना है। भारत में लोकसभा चुनावों के बावजूद इसे देश में ही करवाने का फैसला लिया गया। अब अचानक इस टूर्नामेंट के शेड्यूल में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

IPL 2024 Schedule Changed For Two Matches 16th April And 17th April Ram Navami Festival

IPL 2024 Schedule Changed

IPL 2024 Schedule Changed: आईपीएल 2024 जारी है और लोकसभा चुनावों के बीच भी टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। मगर मंगलवार 2 अप्रैल को आईपीएल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, इसकी जानकारी न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने आपको एक दिन पहले सोमवार को ही दी थी कि शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। मगर अब आईपीएल का अपडेटेड शेड्यूल सामने आ गया है। इसके मुताबिक दो मैचों का शेड्यूल बदला है। यह अदला-बदली हुई है 16 और 17 अप्रैल के मैचों में। 16 को जो मैच होना था वो अब 17 को होगा, वहीं 17 वाला मुकाबला 16 को खेला जाएगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पहले 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला होना था। मगर अब इस मैच को 16 तारीख के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाने वाला मुकाबला अब 17 तारीख को सेम वेन्यू पर ही खेला जाएगा। बस तारीखों में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

क्यों बदला शेड्यूल?

आईपीएल द्वारा एक्स पर एक मीडिया एडवाइजरी जारी करके इस शेड्यूल में बदलाव की जानकारी शेयर की गई। वहीं टूर्नामेंट के बीच यह बदलाव हुआ क्यों इसका कारण है राम नवमी का त्यौहार। दरअसल 17 अप्रैल को कोलकाता में मैच था और उसी दिन राम नवमी है। शहर में इस त्यौहार का अलग महत्व होता है और उस दिन सिक्योरिटी में कमी हो सकती थी।

विज्ञापन

इसी कारण इस मैच को रिशेड्यूल करके एक दिन पहले कर दिया गया। सोमवार को जानकारी मिली थी कि आईपीएल फ्रेंचाइजी, बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी कोलकाता पुलिस के साथ संपर्क में हैं। वहीं इन दो मैचों के अलावा अन्य किसी भी मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव नहीं हुआ है। बाकी सभी मुकाबले अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ