IPL 2024: हार्दिक पांड्या का सभी आलोचकों को जवाब, MI की हार के बाद किया खास पोस्ट

IPL 2024 Hardik Pandya Reaction: आईपीएल शुरू होने के पहले से लगातार हार्दिक पांड्या आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। फिर आईपीएल 2024 में टीम की लगातार तीन हार ने भी उन्हें निशाने पर ला दिया। अब हार्दिक ने सभी आलोचकों को जवाब देते हुए एक खास पोस्ट किया है।

IPL 2024 Hardik Pandya Answers Criticism Telling Mumbai Indians Never Give Up Spirit

Hardik Pandya Answers Criticism

IPL 2024 Hardik Pandya Reaction: आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए फिलहाल कुछ ठीक होता नहीं दिख रहा है। सीजन से कुछ महीने पहले रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी गई। उसके बाद फैंस का गुस्सा जारी है, वहीं सीजन की शुरुआत में टीम की 3 हार ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। यही कारण है कि हर कोई अब मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या पर निशाना साध रहा है। हार्दिक को भी इस बात का इल्म है, इसलिए मैच के बाद क्या कहना सुनना है वो तो उन्होंने किया, मगर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी उन्होंने टीम को लेकर पोस्ट किया और अपने दिल की बात लिखी।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने लिखी बड़ी बात

हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर मुंबई इंडियंस के टीम हर्डल की फोटो शेयर की। उनकी इस फोटो के कैप्शन पर जो मैसेज था वो शानदार था। हार्दिक ने लिखा,’अगर इस टीम के बार में आप वो एक खास बात जानते हैं तो वो यह है कि, हम कभी गिव अप नहीं करते (हिम्मत नहीं हारते)। हम लड़ते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।’ गौरतलब है कि हर जगह हार्दिक को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस तो नाराज हैं ही वहीं पूर्व खिलाड़ी भी लगातार बयान दे रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में हार्दिक का यह सभी को एक तरीके से जवाब है।

विज्ञापन

रोहित को कप्तान बनाने की मांग

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से ही रोष जारी है। हार जीत खेल का पार्ट है लेकिन मुंबई इंडियंस को लेकर सीजन के पहले से ही निगेटिव माहौल बना हुआ है। यही कारण है कि उसका असर टीम के प्रदर्शन पर दिख रहा है। फैंस तो कर रही रहे हैं वहीं मनोज तिवारी जैसे पूर्व क्रिकेटरों का भी मानना है कि रोहित को वापस कप्तान बना देना चाहिए। मगर रोहित ने अभी तक एक भी मैच में ऐसा कोई व्यवहार नहीं किया कि वह ऐसा चाहते हैं, ऐसा लगे। उन्होंने हर मौके पर हार्दिक का साथ दिया हौसलाअफजाई की और कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस अपने पहले तीन मैच गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान के खिलाफ हार गई है। सोमवार को तो उसे अपने होमग्राउंड पर भी हार झेलनी पड़ी। अब टीम को वापसी करनी है तो लगातार 3,4 मुकाबले जीतने होंगे। तब कहीं टीम का मनोबल वापस लौटेगा। अब मुंबई 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। देखना होगा कि यह 5-6 दिन का गैप टीम के लिए कुछ अच्छा कर पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ