IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल 2024 में 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया। इस सीजन 12 मैचों में ये दिल्ली की छठी जीत है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की 11 मैचों में तीसरी हार है।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने एक बार फिर से टीम के लिए कप्तानी पारी खेली लेकिन संजू मैच को जिता नहीं पाए। वहीं संजू के विकेट पर भी मैच के दौरान बवाल होता दिखाई दिया। दिल्ली के हाथों मिली हार के बाद संजू ने बताया की राजस्थान से क्या गलती हुई और टीम क्यों इस मैच को हार गई।
‘खेल में ऐसी चीजें होती रहती हैं’
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। ये इस सीजन राजस्थान की तीसरी हार है। इस मैच में मिली हार के बाद संजू सैमसन ने बताया कि खेल में ऐसी चीजें होती रहती है। कभी-कभी फैसले आपके पक्ष में होते हैं तो कभी-कभी नहीं होते। हम अच्छी गति से रन बना रहे थे और मैच हमारे हाथ में था। मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी में 10 रन ज्यादा दिए। दिल्ली के बल्लेबाजों ने हमारे इस सीजन के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री लगाई। जिससे कुछ रन ज्यादा बने। हम मैच हार गए लेकिन हमे आगे बढ़ते रहना होगा।
संजू के विकेट पर मचा बवाल
इस मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 8 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। वहीं इस मैच में संजू के आउट होने पर थर्ड अंपायर के फैसले पर एक बार फिर से विवाद छिड़ा। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 16वां ओवर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार डाल रहे थे। मुकेश की एक गेंद पर संजू ने करारा शॉट मारा जो सीधे बाउंड्री पर खड़े शाई होप के हाथ में गया।
बाउंड्री के बिल्कुल नजदीक होप ने इस कैच को पकड़ लिया। जिसको थर्ड अंपायर ने चेक किया और पाया कि होप ने बिना बाउंड्री से टच हुए कैच को पकड़ा। जिसके बाद संजू को आउट दे दिया गया। जिसके बाद फैंस भी अब सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर के इस जल्दबाजी वाले फैसले पर काफी सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संजू सैमसन को क्यों नहीं दिया गया DRS, क्या कहता है नियम?
ये भी पढ़ें:- DC vs RR: अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक मैच में दो बार उठे सवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines