IPL 2024 RR vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्वालीफाई करने के बाद प्लेऑफ की 4 टीमें फाइनल हो गई हैं, लेकिन टॉप-2 पर कौनसी 2 टीमें फिनिश करेंगी। उसे लेकर पेच फंसा हुआ है। टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं। टॉप-2 टीमें क्वालीफायर-1 खेलती हैं। जिसमें से हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ने का मौका मिलता है।
महत्वपूर्ण हुआ केकेआर और आरआर का मैच
इस तरह टॉप-2 में फिनिश करने के लिए टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। अब इस लिहाज से राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मैच काफी महत्वपूर्ण हो गया है। मैच पर बारिश का साया पड़ चुका है। गुवाहाटी के स्टेडियम में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से टॉस नहीं हो पाया।
दूसरे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स
अब अगर आरआर और केकेआर के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश होती रही तो टॉप-2 टीमें कौनसी होंगी, आइए जानते हैं। दरअसल, पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19 अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है। आरआर के पास 13 मैचों में से 8 में जीत दर्ज करने के बाद 16 पॉइंट और +0.273 की नेट रन रेट है। एसआरएस की टीम 14 में से 8 मुकाबले जीतने के बाद 17 अंक और +0.414 की नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है।
टॉप-2 में फिनिश करने का टूट सकता है सपना
अब अगर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। उसके बाद रॉयल्स की टीम का टॉप-2 में फिनिश करने का सपना टूट जाएगा। वह 17 अंक तो हासिल कर लेगी, लेकिन नेट रन रेट सनराइजर्स से पीछे होने की वजह से वह तीसरे स्थान पर रह जाएगी। जबकि केकेआर की टीम 20 अंकों के साथ नंबर-1 पर फिनिश करेगी।
ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
ये होगा पॉइंट्स टेबल का समीकरण
इस तरह पॉइंट्स टेबल में केकेआर नंबर-1, एसआरएच नंबर-2, आरआर नंबर-3 और आरसीबी नंबर-4 पर रहेगी। फिर क्वालीफायर-1 में केकेआर और एसआरएस की टीमें भिड़ेंगी। इसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी तो वहीं हारने वाली टीम को आरआर और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से खेलना होगा।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: क्या धोनी से मिलने पीछे-पीछे गए विराट कोहली?
ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने CSK को दिया खुला चैलेंज, बोले- डिबेट कर लो, गलत साबित कर दूंगा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Phil Salt का कौन होगा रिप्लेसमेंट? KKR ने दिया हिंट- ‘कुर्सी की पेटी बांध लो’
ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी को लेकर CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, क्या माही की हो गई विदाई?
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: जैसे आरसीबी IPL जीत गई हो…बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ा फैंस का सैलाब, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB के लिए ‘X फैक्टर’ साबित हुआ ये खिलाड़ी, एक ही मैच में पूरा कर दिया सीजन का काम
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, यश दयाल को दिया स्पेशल मैसेज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
11 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
12 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines