---विज्ञापन---

खेल angle-right

RCB vs CSK: रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, यश दयाल को दिया स्पेशल मैसेज

Rinku Singh Yash Dayal: RCB vs CSK मैच के बाद रिंकू सिंह ने आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल के लिए स्पेशल मैसेज लिखा। जोकि सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। आइए आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह ने आखिर ऐसा क्या लिखा।

---विज्ञापन---

Rinku Singh Yash Dayal: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। जो कभी नामुमकिन लगता है, कभी-कभी वही पॉसिबल हो जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। आरसीबी ने शनिवार को नामुमकिन को मुमकिन बनाया, सीएसके को शिकस्त दी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। आरसीबी की इस जीत के बाद फैंस उसे अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। वहीं रिंकू सिंह ने लास्ट ओवर डालने वाले यश दयाल को खास मैसेज दिया। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो गई है।

गॉड्स प्लान बेबी…

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यश दयाल का फोटो लगाया और लिखा- गॉड्स प्लान बेबी। यानी ये सब भगवान की योजना के अनुसार हुआ है। रिंकू सिंह कहना चाह रहे थे कि ईश्वर ने यश दयाल को ये मौका दिया है। उन्होंने आरसीबी की जीत को मुमकिन बना दिया। भगवान ने इसे पहले से ही प्लान कर रखा था।

---विज्ञापन---

रिंकू सिंह ने जड़े थे 5 छक्के

ये वही यश दयाल हैं, जिनके आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के ठोक केकेआर को मैच जिता दिया था। यश पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। इन छक्कों के बाद यश विलेन बन गए थे। वह डिप्रेशन तक में चले गए, लेकिन आज वे आरसीबी की जीत के हीरो रहे। यश दयाल ने एक बार फिर आखिरी ओवर फेंका, लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। यश ने इस ओवर में क्रूशियल मोमेंट पर सिर्फ 7 रन दिए और एक विकेट चटकाकर आरसीबी को जीत दिलाई। आज दुनिया उनकी गेंदबाजी की मुरीद बन गई है।

---विज्ञापन---

यश दयाल ने चटकाया एमएस धोनी का विकेट

यश ने इस मुकाबले में पहले काफी रन लुटाए, लेकिन आखिरी ओवर में उन्होंने पूरी महफिल ही लूट ली। यश ने कुल 4 ओवर में 42 रन दिए और 2 बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने सीएसके के बल्लेबाज डेरिल मिशेल को 4 और एमएस धोनी को 25 रन पर आउट किया। ये हाल तब था जब यश के ओवर की पहली ही गेंद पर एमएस धोनी ने स्टेडियम पार छक्का ठोक डाला था। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर एमएस धोनी का बड़ा विकेट चटका डाला।

---विज्ञापन---

यश ने चुकाई कीमत

धोनी के जाने के बाद यश ने अगली चार गेंदों में महज 1 रन दिया और आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। यश दयाल के इस सीजन प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। यश की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आरसीबी ने 5 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा था। आज यश ने उसकी कीमत चुका दी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट-अनुष्का खुश, धोनी के चेहरे पर गम, देखें आरसीबी के जीत के बाद उमड़े इमोशन 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, ये खिलाड़ी रहे CSK की हार के गुनहगार 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: आउट या नॉट आउट? फाफ डु प्लेसिस के विकेट पर मचा घमासान 

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में रचा इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने स्टेडियम की छत पर जड़ा 98 मीटर का छक्का, देखते रह गए धोनी 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान 

First published on: May 19, 2024 01:28 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola