RCB vs PBKS: विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा से सिर्फ एक कदम पीछे

Virat Kohli Big Record: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार 92 रनों की पारी खेली है। इसके लिए विराट को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही किंग कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2024 RCB vs PBKS Virat Kohli 18th Man Of The Match Left Dhoni Behind

विराट कोहली।

Virat Kohli Big Record: आरसीबी के लिए खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के भी निकले हैं। खास बात है कि कोहली ने 195 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस कारण से आरसीबी की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को पाने के साथ ही कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी से एक कदम आगे निकले कोहली

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के लिए यह 18वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इस अवॉर्ड को अपने नाम करने के साथ ही कोहली ने माही को पीछे छोड़ दिया, जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। इस मैच के पहले तक धोनी और कोहली, दोनों के पास आईपीएल में 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड थे, लेकिन अब कोहली माही से एक कदम आगे निकल चुके हैं। कोहली जैसे ही एक और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लेते हैं, वह रोहित की भी बराबरी कर लेंगे। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में कुल 19 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे अधिक POTM किसके पास

आईपीएल में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। एबी के नाम कुल 25 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने कुल 22 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। तीसरे नंबर पर 19 ‘POTM’ अवॉर्ड के साथ रोहित शर्मा का नाम आता है। वहीं, कोहली की बराबरी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी है। वॉर्नर भी आईपीएल में 18 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ