IND vs ENG 2nd Test Highlights:टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हरा दिया है। भारत से मिले 608 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 271 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से सर्वाधिक 88 रन जेमी स्मिथ ने बनाए, जबकि कार्स ने 38 रनों का योगदान दिया। आकाशदीप ने गेंद से कहर बरपाते हुए दूसरी पारी में 6 और मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच को 336 रनों से अपने नाम किया। रनों के लिहाज से यह टीम इंडिया की विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत है।
पहली पारी में टीम इंडिया ने शुभमन गिल द्वारा खेली गई 587 रनों की यादगार पारी के बूते 587 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 407 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविंद्र जडेजा ने 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन जड़े। दूसरी इनिंग में भी गिल का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 161 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि पंत ने 65 और जडेजा ने नाबाद 69 रन जड़े। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 427 रन बनाने के बाद घोषित की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि, इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई।