PBKS vs RCB: राइली रूसो के एक्शन पर विराट कोहली का रिएक्शन, मिला जैसे को तैसा जवाब

Virat Kohli Rilee Rossouw Gun Shot Celebration: विराट कोहली और राइली रूसो के बीच जबर्दस्त बैंटर देखने को मिला। रूसो ने फिफ्टी ठोकने के बाद ‘गन शॉट’ वाला रिएक्शन दिया था।

Virat Kohli Gun Shot Reaction PBKS vs RCB IPL 2024

Virat Kohli Gun Shot Reaction PBKS vs RCB IPL 2024

Virat Kohli Rilee Rossouw Gun Shot Celebration: विराट कोहली जब-जब मैदान पर होते हैं, क्रिकेटप्रेमियों की बांछें खिल जाती हैं। किंग कोहली के अग्रेशन को जहां कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ इसी के जबर्दस्त फैन हैं। मैदान पर उनकी मौजूदगी और हाव-भाव फैंस में उत्साह भरते हैं। कोहली जहां एक ओर आतिशी बल्लेबाजी करते नजर आते हैं तो वहीं दूसरे खिलाड़ियों से मजे लेने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। किंग कोहली का एक ऐसा ही रिएक्शन अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

बल्ले से बंदूक चलाने वाला सेलिब्रेशन 

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ‘बंदूक का जवाब बंदूक’ से देते नजर आए। हुआ यूं कि पंजाब किंग्स के बल्लेबाज राइली रूसो ने शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने वाला एक्सप्रेशन दिया। इसके बाद मानो किंग कोहली के दिमाग में उनका ये सेलिब्रेशन चढ़ गया। वह रूसो को जवाब देने मौका ढूंढ़ने लगे।

विज्ञापन

आरसीबी के लिए बने सिरदर्द

कोहली को ये मौका नौवें ओवर में मिल गया। नौवें ओवर तक तूफान मचा रहे रूसो ने कर्ण शर्मा की दूसरी और तीसरी बॉल पर चौका और छक्का जड़ दिया था। आरसीबी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे रूसो को पांचवीं गेंद पर झटका लगा, जब वह रिवर्स स्वीप खेलते हुए चोटिल हो गए।

विज्ञापन

विराट कोहली का जैसे को तैसा रिएक्शन

इसके बाद उन्होंने अगली गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुल किया। जिस पर विल जैक्स ने शानदार कैच पकड़कर रूसो को चलता कर दिया। रूसो का विकेट मिलने के बाद विराट कोहली को जोश आया और उन्होंने दोनों हाथों से बंदूक चलाने वाला पोज बनाकर रिएक्ट किया। कोहली का ये रिएक्शन देख कमेंटेटर्स भी हंस पड़े। कोहली का ये रिएक्शन फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रूसो ने जड़े 61 रन

रूसो ने इस मैच में 27 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 225.93 की स्ट्राइक रेट से 61 रन जड़े। रूसो के आउट होने के बाद टीम लगातार बिखरती चली गई और ये मुकाबला 60 रनों के बड़े अंतर से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ