RCB vs LSG: आरसीबी ने जीता टॉस, Playin 11 में किया एक बड़ा बदलाव

IPL 2024 RCB vs LSG: आईपीएल 2024 में आज रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IPL 2024 RCB vs LSG

IPL 2024 RCB vs LSG

IPL 2024 RCB vs LSG: आईपीएल 2024 में 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर ने पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है। अल्जारी जोसेफ को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। इसके अलावा लखनऊ ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। इस मैच के लिए मोहसिन खान को बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

ये मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां एक तरफ लखनऊ अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है तो वहीं आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी एस टूर्नामेंट में अभी तक तीन मैच खेल चुकी है जिसमें से एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा लखनऊ ने दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में हार और एक जीत हासिल की है।

विज्ञापन

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

विज्ञापन

एलएसजी की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।

विज्ञापन

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स- मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ