T20 WC 2024: भारतीय स्पिन जोड़ी की तलाश हुई खत्म, इस खिलाड़ी ने ठोका दावा; IPL में मचा रहा तहलका

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में टीम इंडिया का एक स्पिन गेंदबाज काफी खतरनाक गेंदबाजी कर रहा है, हालांकि ये गेंदबाज लंबे समय से टीम इंडिया और बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर चल रहा है। जिसके बाद अब ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में एंट्री कर सकता है।

T20 World Cup 2024 yuzvendra chahal set to team india squad ipl 2024 rajasthan royals

T20 World Cup 2024 yuzvendra chahal set to team india squad ipl 2024 rajasthan royals Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन-17 का रोमांच अपने चरम पर है। अभी तक टूर्नामेंट में पहले फेज के 14 मैच खेले जा चुके हैं। इस बार आईपीएल 2024 भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस टूर्नामेंट के बीच ही टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई सेलेक्टर्स टीम इंडिया का स्क्वाड का ऐलान कर सकते हैं। वहीं आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी।

विज्ञापन

ऐसे में कई खिलाड़ी शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। जिसके बाद भारत की स्पिन जोड़ी की तलाश भी काफी हद तक खत्म हो चुकी है। आईपीएल 2024 में टीम इंडिया का दिग्गज स्पिन गेंदबाज शानदार लय में दिखाई दे रहा है, हालांकि ये खिलाड़ी काफी समय से बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और टीम से भी बाहर चल रहा है, जिसके बाद इस खिलाड़ी का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

मिल गया रवींद्र जडेजा का जोड़ीदार!

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी शानदार लय में दिखाई दे रही है। टूर्नामेंट में राजस्थान इकलौती टीम है जिसने अपने तीनों ही मैच जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में भी राजस्थान की टीम पहले पायदान पर मौजूद है। टूर्नामेंट में टीम की गेंदबाजी काफी शानदार देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

खासकर टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। अभी तक युजी चहल टूर्नामेंट में 6 विकेट अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में तो चहल ने कमाल ही कर दिया था। इस मैच में चहल ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में हो सकती है चहल की एंट्री

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, इसके अलावा चहल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर हैं। टी20 क्रिकेट में चहल के आंकड़े काफी शानदार है। अभी तक चहल ने टीम इंडिया के लिए 80 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 96 विकेट दर्ज है। टी20 इंटरनेशनल में चहल का बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। अब अगर आईपीएल 2024 में आगे भी चहल का ये शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो उनकी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ