Sunil Gavaskar Virat Kohli Strike Rate: विराट कोहली को अपने स्ट्राइक रेट के चलते कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी थी। स्ट्राइक रेट पर कोहली ने कहा- एसी बॉक्स में बैठने वाले ये सब बात करते हैं। वह खुद इस स्थिति में नहीं रहते। उन्होंने कहा था कि मैं 15 साल से ऐसा कर रहा हूं। जब टीम के लिए जैसी जरूरत होती है, मैं वैसा करने की कोशिश करता हूं।
कोहली ने इस बयान के जरिए कमेंटेटर्स और आलोचकों पर हमला बोला था, लेकिन अब वे अपने इसी बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले ऑन एयर उनके बयान की जमकर आलोचना की।
जब 118 का स्ट्राइक रेट था, सवाल तभी उठाया गया
गावस्कर ने कहा- जब वह स्लॉग से पहले आउट हो जाते थे, तभी कमेंटेटर्स ने सवाल उठाना शुरू किया। कमेंटेटर्स ने उस वक्त सवाल उठाया, जब उनका स्ट्राइक रेट 118 का था। हालांकि मैं नहीं कह सकता कि दूसरे कमेंटेटर्स ने इस पर क्या कहा है, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि आप पहली बॉल पर 118 की स्ट्राइक रेट से शुरू होते हैं और 14 या 15 बॉल तक इसी स्ट्राइक रेट के साथ आउट हो जाते हैं। फिर आप इसके लिए तालियां चाहते हैं तो यह सही नहीं है।
एजेंडा वाली बात नहीं करते
गावस्कर ने आगे कहा कि वे बाहरी शोर की परवाह नहीं करते। कमेंटेटर या अलोचक होने के नाते वे अपनी बात को मुखरता से रखना चाहते हैं। हम जो हो रहा है, उस पर बोलने की कोशिश करते हैं। यह जरूरी नहीं कि किसी को हमारी बात पसंद आए या फिर ना आए। हम एजेंडा वाली बात नहीं करते।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: शिखर धवन की कब होगी वापसी? कोच ने खत्म किया सस्पेंस
अजीत अगरकर दे चुके हैं बयान
पिछले दिनों चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर चुप्पी तोड़ी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने कहा था कि हमने इस पर कभी चर्चा नहीं की। वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका टीम में होना काफी अच्छा है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा इस सवाल पर मुस्कुराते नजर आए।
ऑरेंज कैप पर कब्जा
आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच से पहले 10 मैचों में 500 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 76 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट लगभग 150 का था। कोहली ने 10 रन बनाते ही ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अब 10 मैचों में 509 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। कई आलोचकों का कहना है कि वे पर्सनल माइलस्टोन के लिए भी खेलते हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये क्या… विराट कोहली ने अपनी ही टीम के खिलाफ अंपायर से कर दी मांग
ये भी पढ़ें: मयंक यादव की हेल्थ पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट, LSG के फैंस को लगा चौंकाने वाला झटका
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये लो देख लो सबूत…फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया टॉस का कॉइन, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना चाहिए…’, फेक न्यूज पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: IPL 2024 PRIZE MONEY: विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, जानें रनर-अप को कितने रुपये मिलेंगे
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
6 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines