IPL 2024 Playoffs: RCB की लगातार चौथी जीत, पंजाब किंग्स का तोड़ा सपना

IPL 2024 Playoffs: पंजाब किंग्स की हार के बाद उसका प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया है। जबकि आरसीबी की उम्मीदें जिंदा हैं।

Punjab Kings IPL 2024

Punjab Kings IPL 2024

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल के 58वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। आरसीबी ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराया। इस जीत के बाद आरसीबी की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। आरसीबी की ये लगातार चौथी जीत है। वहीं इस हार के बाद पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया है। पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वह मुंबई इंडियंस के बाद इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।

विज्ञापन

इस तरह हुई Plaoffs से बाहर हुई पंजाब किंग्स

दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम 12 में से 8 मुकाबले हार चुकी है। टीम अब 8 अंकों और -0.423 की नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर आ गई है। पंजाब किंग्स के पास अब सिर्फ दो ही मुकाबले बचे हैं। जिनमें वह जीत के बाद अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली और लखनऊ में से एक टीम हासिल करेगी 14 पॉइंट

जबकि 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले से ही मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 14 मई को मुकाबला निर्धारित है। जिसमें से एक टीम जीतते ही 14 अंक प्राप्त कर लेगी। इस तरह पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है पंजाब

खास बात यह है कि जिस तरह से पंजाब किंग्स की टीम इस बार प्रदर्शन कर रही थी। उसे देखकर लग रहा था कि वह टॉप-4 में जगह बना सकती है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। उसने टी-20 में सबसे ज्यादा बार 200 का टार्गेट अचीव करने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बाद टीम को हार पर हार मिलती रहीं।

विज्ञापन

आईपीएल के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स 16 सीजन में एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब की टीम सिर्फ एक ही फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2014 के फाइनल में जगह बनाई थी। तब केकेआर ने उसे शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ