PBKS vs SRH: हैदराबाद की जीत में ये 2 खिलाड़ी रहे हीरो, पंजाब को घर में घुसकर हराया

IPL 2024 PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया। ये इस सीजन में हैदराबाद की तीसरी जीत है।

IPL 2024 PBKS vs SRH Sunrisers Hyderabad won by 2 runs Sunrisers Hyderabad won by 2 runs Ashutosh Sharma Shashank Singh

IPL 2024 PBKS vs SRH Sunrisers Hyderabad won by 2 runs Sunrisers Hyderabad won by 2 runs Ashutosh Sharma Shashank Singh

IPL 2024 PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स हरा दिया है। इस सीजन हैदराबाद की ये तीसरी जीत है। ये मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे।

विज्ञापन

जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बना सकी। पंजाब की तरफ से शशांक सिंह और आशुतोष ने कमाल की पारियां जरूर खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब की तरफ से शशांक सिंह ने 46 और आशुतोष ने 33 रनों की तूफानी पारी खेली। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरुरत थी लेकिन दोनों बल्लेबाज जयदेव उनादकट के इस ओवर में 26 रन ही बना सके।

विज्ञापन

हैदराबाद की जीत के 2 हीरो

1. नीतीश कुमार रेड्डी

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में नीतीश कुमार रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई है। पहले बल्लेबाजी में नीतीश ने कमाल करके दिखाया फिर गेंदबाजी में भी टीम को एक सफलता दिलाई। नीतीश कुमार ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान नीतीश ने 4 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

2. भुवनेश्वर कुमार

इसके अलावा हैदराबाद की जीत में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का भी अहम रोल रहा है। भुवी ने इस मैच में बेहद कमाल की गेंदबाजी की। भुवी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हैदराबाद की तरफ से इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ