IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से जीत मिली है। यह मैच पैसा वसूल था, जिसका अंजाम आखिरी ओवर में निकल सका। मैच के हीरो रहे शशांक सिंह ने महज 29 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इस जीत से पंजाब किंग्स को प्वाइंट्स टेबल में भी काफी फायदा हुआ है। पंजाब ने इस एक जीत से आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल में 2 टीमों को झटका दिया है। चलिए आपको बताते हैं अब कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल।
ये भी पढ़ें:- SRH vs CSK Dream 11: इन 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जरूर करें शामिल, होगा भारी मुनाफा
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमें 4 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है। दोनों के पास फिलहाल 4-4 प्वाइंट्स हैं, लेकिन पंजाब का नेट रन रेट गुजरात से बेहतर होने के कारण वह प्वाइंट्स टेबल में जीटी से ऊपर आ गया है। गुजरात की टीम इस मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन अब वह छठे स्थान पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा पंजाब की टीम इस मैच से पहले 7वें स्थान पर थी, जो कि अब 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। पंजाब ने इस जीत के साथ ना सिर्फ गुजरात को प्वाइंट्स टेबल में पीछे छोड़ा है, बल्कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को भी पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: शशांक सिंह ‘आउट ऑफ सिलेबस’, धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया बमबम
पंजाब ने जीता हारा हुआ मैच
पंजाब ने गुजरात के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था। शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार 89 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 70 के स्कोर पर पंजाब के 4 विकेट गिर चुके थे, यहां से मैच में वापसी करना आसान नहीं था, लेकिन आखिरी में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की आतिशी पारी के कारण पंजाब ना सिर्फ वापसी करने में कामयाब रही, बल्कि मुकाबला भी अपने नाम कर लिया था। इस तरह पंजाब ने इस आईपीएल सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: शंशाक सिंह की मैच विनिंग पारी, पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
टॉप पर कोलकाता का कब्जा
बता दें कि प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर अभी भी कोलकाता नाइट राइडर्स विराजमान है। कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में मात देकर यह मुकाम हासिल किया था। इस मैच में श्रेयस अय्यर की टीम केकेआर ने रनों की आंधी ला दी थी। कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए थे। केकेआर की ओर से वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज सुनील नारायन और आंद्रे रसेल के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने तूफानी पारी खेली थी, इस कारण से टीम का स्कोर 272 पहुंच चुका था। दिल्ली ने इस मैच को 106 रनों से गंवा दिया था। कोलकाता इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेल चुकी है और सभी मैचों में जीत हासिल की है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
5 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
39 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
48 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines