---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: शशांक सिंह ‘आउट ऑफ सिलेबस’, धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया बमबम

Shashank Singh PBKS vs GT IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह की गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार पारी ने महफिल लूट ली है। फैंस उनकी इस शानदार पारी पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उनसे जुड़ा एक विवाद भी सामने आ चुका है।

---विज्ञापन---

Shashank Singh PBKS vs GT IPL 2024: शशांक सिंह…ये वो खिलाड़ी है, जिस पर कभी पंजाब किंग्स का भरोसा डगमगा गया था। कंट्रोवर्सी हुई, लेकिन कहते हैं कि हर प्लेयर की डेस्टिनी तय होती है। शशांक सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और गुरुवार को उन्होंने वो कर दिखाया, जिसे करने का सपना हर खिलाड़ी देखता है। जी हां, छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने अपनी धमाकेदार पारी की बदौलत IPL 2024 के 17वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 रनों का लक्ष्य पार कर दिखाया। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 29 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 210 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 61 रन जड़े। शशांक की इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया बमबम है। क्रिकेट के गलियारे उनकी तारीफ से गूंज रहे हैं।

शशांक सिंह आउट ऑफ सिलेबस

सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। एक यूजर ने कहा- शशांक सिंह आउट ऑफ सिलेबस आ गया। गुजरात टाइटंस ने शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के लिए तैयारी की थी, लेकिन ये तो सिलेबस से बाहर का खिलाड़ी निकला। कुछ इसी तरह का कमेंट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी कमेंट्री में किया था।

---विज्ञापन---

वहीं एक यूजर ने लिखा- गलती से खरीदा गया, लेकिन शशांक सिंह आप बेहतरीन हैं।

---विज्ञापन---

एक यूजर ने लिखा- गलती से शशांक सिंह को PBKS ने खरीद लिया था। वे उसे नीलामी में रिलीज करना चाहते थे, लेकिन अब वह खुद को साबित कर रहा है और उसने जीटी के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली है।

---विज्ञापन---

इरफान पठान ने भी की तारीफ

वहीं इरफान पठान ने भी शशांक सिंह की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा- शशांक सिंह ने आज दमदार पावर गेम दिखाया। ये वही हैं, जिन पर पंजाब ने नीलामी के दौरान विवाद किया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या था शशांक सिंह का विवाद?

शशांक सिंह को लेकर आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जमकर विवाद हुआ था। पंजाब किंग्स ने पहले शशांक सिंह को खरीद लिया था, फिर अचानक यूटर्न लेते हुए बोली रद्द करने की बात कहने लगे। हालांकि शशांक सिंह को खरीदने का फैसला बदला नहीं जा सका। इसके बाद पीबीकेएस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि दो खिलाड़ियों के नाम के बीच कंफ्यूजन हो गया था और वे शशांक को लेकर खुश हैं।

---विज्ञापन---

शशांक ने भी उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया था। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब शशांक ने पीबीकेएस के लिए बेहतरीन पारी खेली हो। आरसीबी के खिलाफ 25 मार्च को खेले गए मैच में भी उन्होंने 25 रन की धमाकेदार नाबाद पारी खेलकर धूम मचाई थी। अब इस युवा प्रतिभावान खिलाड़ी की हर ओर चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: GT vs PBKS: शंशाक सिंह की मैच विनिंग पारी, पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: शिखर धवन ने आईपीएल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली भी हैं आसपास

First published on: Apr 04, 2024 11:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola