KKR vs RR Dream 11: पलभर में होना चाहते हैं मालामाल, इन खिलाड़ियों पर खेले दांव

KKR vs RR Dream 11: आईपीएल 2024 में 31वां मुकाबला केकेआर और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में इन खिलाड़ियो को शामिल करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

ipl 2024 kkr vs rr dream 11 prediction riyan parag sunil narine

ipl 2024 kkr vs rr dream 11 prediction riyan parag sunil narine

KKR vs RR Dream 11: आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन की दो सबसे मजबूत टीमों के इस मैच के लिए फैंस भी तैयार है। जहां एक तरफ राजस्थान ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है और संजू सैमसन की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ केकेआर ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है और श्रेयस अय्यर की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं इस रोमांचक मैच के लिए अगर आप भी अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं तो इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।

विज्ञापन

बल्लेबाज

इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में राजस्थान की तरफ से रियान पराग, जोश बटलर और संजू सैमसन को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केकेआर की तरफ से फिल सॉल्ट, सुनील नरेन पर दांव खेल सकते हैं। ये सभी बल्लेबाज इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

गेंदबाज और ऑलराउंडर्स

राजस्थान की तरफ से आप तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केकेआर की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती पर दांव खेल सकते है। केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी अब फॉर्म में वापस लौट चुके हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा ऑलराउंर के तौर केकेआर के आंद्रे रसेल को टीम में शामिल कर सकते हैं।

विकेटकीपर\कप्तान और उपकप्तान

विज्ञापन

विकेटकीपर के तौर पर आप संजू सैमसन को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कप्तान आप सुनील नरेन और उपकप्तान रियान पराग को बना सकते हैं। ये खिलाड़ी आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं।

KKR vs RR Dream 11 Team: जोश बटलर, संजू सैमसन, सुनील नरेन (कप्तान), फिल सॉल्ट, रियान पराग (उपकप्तान), आंद्रे रसेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवती।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ