IPL 2024: आखिर लीग चरण में क्यों MI-CSK जैसी कुछ टीमें एक बार ही एक-दूसरे से भिड़ेंगी? जानें वजह

IPL 2024 League Stage: आईपीएल 2024 के लीग चरण में सभी टीमों को 14-14 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में एक टीम बची हुई टीमों के साथ 9-9 मुकाबले खेलेगी। वहीं कुछ टीम लीग चरण में महज एक बार ही आपस में भिड़ सकेंगी।

ipl 2024 mi vs csk league stage some teams are playing each other only once

ipl 2024 mi vs csk league stage some teams are playing each other only once Image Credit: Social Media

IPL 2024 League Stage: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-17 में अभी तक 29 मैच खेले जा चुके हैं। जहां एक तरफ कुछ टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा तो कुछ टीमें जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है। आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच को सीसके के ने 20 रनों से अपने नाम किया। इस मैच को देखने को लिए वानखेड़े स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ।

विज्ञापन

चेन्नई के फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए भारी मात्रा में यहां पहुंचे थे। आईपीएल में हमेशा से ही मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को एक बड़ा मुकाबला माना जाता है, इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन क्या आप जानते है आईपीएल 2024 के लीग चरण में अब ये दोनों टीमें फिर से एक-दूसरे के सामने नहीं होगी। इसके अलावा कई और टीमें है जो लीग चरण में महज एक-एक बार ही एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

विज्ञापन

इन टीमों की लीग चरण में होगी महज एक बार भिड़त

दरअसल लीग चरण के दौरान सभी टीमों को 14-14 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में एक टीम बची हुई टीमों से 9 मैच खेलेगी। इसके बाद भी लीग चरण में 5 मुकाबले शेष रह जाएंगे। तो एक टीम अन्य पांच टीमों के साथ दो-दो मैच खेलेगी। उदाहरण के तौर पर सीएसके ग्रुप बी है तो ये टीम अपने ग्रुप की टीमों से 2-2 और ग्रुप ए की टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। जबकि ग्रुप ए की ही टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से सीएसके दो बार खेलेगी।

विज्ञापन

IPL 2024 के ग्रुप इस प्रकार है…

ग्रुप ए- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।

ग्रुप बी- चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ