IPL के बीच खतरे में विराट कोहली का ये विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम रचेंगे इतिहास!

Babar Azam, Virat Kohli: IPL 2024 के बीच विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड खतरे में है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की इस विश्व रिकॉर्ड पर नजर है।

Babar Azam become highest run scorer in T20 International by surpassing Virat Kohli

बाबर आजम तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड।

Babar Azam, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड खतरे में है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की इस विश्व रिकॉर्ड पर नजर है। दरअसल न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी। इस सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

विज्ञापन

निशान पर कोहली का विराट रिकॉर्ड

विराट कोहली अभी टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 117 टी20 मुकाबलों की 109 पारियों में 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 51.75 की और स्ट्राइक रेट 138.15 की रही है। बाबर आजम इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। बाबर ने 109 मैच की 103 पारियों में अब तक 3698 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 340 रनों की दरकार है।

विज्ञापन

रोहित का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों में बाबर 340 रन बनाते हैं तो विराट को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा सीरीज में अगर बाबर आजम 277 रन बनाते हैं तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 4037 रन
रोहित शर्मा: 3974 रन
बाबर आजम: 3698 रन
मार्टिन गुप्टिल: 3531 रन
पॉल स्टर्लिंग: 3491 रन

विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड T20I सीरीज

18 अप्रैल: पहला टी20 मैच, रावलपिंडी
20 अप्रैल: दूसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
21 अप्रैल: तीसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
25 अप्रैल: चौथा टी20 मैच, लाहौर
27 अप्रैल: 5वां टी20 मैच, लाहौर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ