IPL 2024: 'नियम तो नियम हैं...', विराट कोहली के विवादित विकेट पर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Faf Du Plessis Virat Kohli No Ball Wicket Controversy: विराट कोहली अपने विकेट पर काफी गुस्से में नजर आए। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली के विकेट पर बयान दिया।

Faf Du Plessis Virat Kohli Wicket

Faf Du Plessis Virat Kohli Wicket

Faf Du Plessis Virat Kohli No Ball Wicket Controversy: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (KKR vs RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में जमकर बवाल मचा। विराट कोहली को थर्ड अंपायर की ओर से कैच आउट करार दिए जाने के बाद कोहली काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने कमर से ऊंची बॉल के लिए रिव्यू लिया था, लेकिन अंपायर ने इसे फेयर डिलिवरी माना और उन्हें आउट करार दे दिया। जब कोहली पवेलियन लौटे तो डु प्लेसिस भी अंपायर से चर्चा करते नजर आए। इस विवादित विकेट पर डु प्लेसिस ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

नियम तो नियम हैं

आरसीबी के कप्तान ने कहा- नियम तो नियम हैं। विराट और मेरा मानना था कि गेंद शायद कमर से ऊंची थी। डु प्लेसिस ने आगे कहा- इस तरह के फैसले से सामने वाली टीम हमेशा खुश रहती है, दूसरी मायूस। जब लक्ष्य 220 जितना बड़ा हो तो वहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। मेरी नजर में सुनील नारायण का ओवर निर्णायक मोड़ था। नारायण एक बेहतरीन गेंदबाज है। डु प्लेसिस ने आगे कहा- हम हताश हैं, लेकिन मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है। हमारे खिलाड़ियों ने अपने शरीर को दांव पर लगा दिया। हम जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ मुकाबला

आरसीबी और केकेआर का ये मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। लास्ट ओवर में एक समय ऐसा लगने लगा कि आरसीबी मैच निकाल ले जाएगी क्योंकि कर्ण शर्मा ने पहली चार गेंदों पर तीन छक्के ठोक डाले थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें कैच लपककर आउट कर दिया। इसके बाद लॉकी फर्ग्यूसन आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन ले सके और रनआउट हो गए। इस तरह केकेआर ने ये मैच एक रन से जीत लिया। इस हार के बाद आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। टीम को 8 में से 7 मुकाबलों में हार मिल चुकी है और वह सबसे नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ