IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल

Ishant Sharma injured: ईशांत शर्मा चोटिल हैं। उन्हें सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जगह नहीं दी गई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ईशांत की चोट पर अपडेट दिया।

Ishant Sharma Delhi Capitals IPL 2024

Ishant Sharma Delhi Capitals IPL 2024

Ishant Sharma injured: आईपीएल के बीच खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। वर्ल्ड कप नजदीक है और कई स्टार खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को भी इस बीच बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, स्टार खिलाड़ी ईशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इसे लेकर खुलासा किया।

विज्ञापन

पीठ में ऐंठन के चलते बाहर हुए ईशांत शर्मा

ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने ईशांत शर्मा की चोट के बारे में बताया। पंत ने कहा कि ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। टॉस से ऐन पहले उनकी पीठ में ऐंठन हो गई थी। इसलिए उन्हें आज के मैच से बाहर रखा गया है। ईशांत शर्मा की जगह एनरिक नॉर्टजे को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि ईशांत शर्मा इन दिनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। वे काफी किफायती भी साबित हो रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशांत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में महज 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वह अब तक 6 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी हो गए थे चोटिल

ईशांत को इससे पहले भी चोट लग चुकी है। वह 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें फील्ड से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को खेले गए मुकाबले में वापसी कर ली थी। इसके बाद से ही वे लगातार मैच खेलते आ रहे हैं। ईशांत टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

ईशांत की उम्मीदों को झटका!

हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद से ही कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन वे घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होना है। कहा जा रहा है कि सिलेक्टर्स कुछ खिलाड़ियों के आईपीएल प्रदर्शन पर भी नजर रख रहे हैं। ऐसे में ये ईशांत की उम्मीदों को भी झटका साबित हो सकता है। वे कब तक वापसी करेंगे, इसे लेकर फिलहाल अपडेट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ