IPL 2024 Eliminator RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में हुए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी एक बार फिर चोकर्स साबित हुई और आईपीएल से बाहर हो गई। वहीं राजस्थान रॉयल्स की क्वालीफायर-2 में एंट्री हो गई है। इस मैच में आरसीबी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिस तरह से वह लगातार 6 मैच जीतकर एलिमिनेटर में पहुंची, वो कॉन्फिडेंस टीम में कहीं नहीं दिखा। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही फ्लॉप शो दिखाया। आइए जानते हैं कि आरसीबी की हार के 5 गुनहगार कौन हैं…
ग्लेन मैक्सवेल
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इस अहम मुकाबले में फ्लॉप हो गए। ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्होंने इसके साथ ही फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने टॉम कोहलर कैडमोर का सिंपल कैच ड्रॉप कर दिया।
दिनेश कार्तिक
मैक्सवेल के आउट होने के बाद निचले क्रम पर आरसीबी को अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दिनेश कार्तिक ने निराश किया। सातवें नंबर पर उतरे कार्तिक 13 गेंदों में महज 11 रन ही बना सके। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया।
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आउट या नॉटआउट? ध्रुव जुरेल के विकेट पर मचा बवाल
यश दयाल
पिछले मैच के हीरो यश दयाल ने खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले 3 ओवर में 37 रन लुटाए। उन्हें इस दौरान एक भी विकेट नहीं मिल सका।
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: अश्विन ने मैच से पहले विराट कोहली को किया मैसेज, क्या कही थी बात?
कर्ण शर्मा
इस मैच में कर्ण शर्मा का भी खराब प्रदर्शन देखने को मिला। कर्ण 4 गेंदों में 5 रन बना सके। जबकि गेंदबाजी में 2 ओवर में 1 विकेट लेकर 19 रन लुटाए। उन्होंने खराब फील्डिंग भी दिखाई।
लॉकी फर्ग्यूसन
स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इस मुकाबले में फेल रहे। उन्होंने काफी रन लुटाए। फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 37 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया। वह आरसीबी को ब्रेकथ्रू नहीं दिला सके। 19वें ओवर में फर्ग्यूसन की खूब पिटाई हुई। इस ओवर से 14 रन आए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। इससे पहले 18वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने शिमरोन हेटमायर का विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था, लेकिन लॉकी ने अगले ओवर में निराश किया।
कौन रहे रॉयल्स के स्टार?
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। आवेश ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट निकाले। ट्रेंट बोल्ट ने भी बेहतरीन बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन दिए और एक विकेट निकाला। संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के आगे आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत देकर मैच पर पकड़ बना ली। रियान पराग ने 36, शिमरोन हेटमायर ने 26 और रॉवमैन पॉवेल ने 16 रन का योगदान देकर राजस्थान को जीत दिलाई। अंतत: रॉयल्स इस मुकाबले को जीतकर क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: 0,0,0,0: ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक की बराबरी की
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
40 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
40 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
3 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines