India Pakistan Tensions: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच अब विराट कोहली से खास नाता वाले स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पाकिस्तान लगातार बॉर्डर के पास भारतीय गांवों और शहरों को अपना टारगेट बना रहा है, हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर रही है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, जिसको लेकर अब पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने का एक मेल आया है।
इंदौर के स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
पाकिस्तान अब अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। पाकिस्तान की तरफ से एक ईमेल के जरिए इंदौर के होल्कर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी आई है। ये धमकी भरा मेल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पास आया है। जिसके बाद एमपीसीए के सचिव द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक मेल में लिखा था कि पाकिस्तान से पंगा मत लो।
बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बम स्क्वाड की मदद से स्टेडियम की जांच की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
कोहली के लिए क्यों खास है ये स्टेडियम?
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभी तक 3 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहला टेस्ट मैच यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस दौरान विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया था। विराट ने इस मैदान पर 211 रनों की पारी खेली। जिसके चलते टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंजाब और दिल्ली के बीच रद्द हुए मैच का क्या होगा? आ गया ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
31 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
45 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines