हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत-पाकिस्तान के बीच मैच देखना भी देशवासियों से धोखा',एशिया कप के महामुकाबले को लेकर पूर्व दिग्गज ने कही दिल छूने वाली बात!

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान एशिया कप में भिड़ने वाले हैं। मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। 9 सितंबर से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि भारत पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर देश में कई लोग विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि अब इस कड़ी में भारत के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी का भी नाम शामिल हो गया है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया विरोध

मनोज तिवारी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि मुझे थोड़ा आश्चर्य हो रहा है कि यह मुकाबला (भारत-पाकिस्तान) होने जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद जिसमें इतने सारे निर्दोष नागरिक मारे गए थे और फिर उसके बाद हुए युद्ध के बाद खूब चर्चा हो रही थी कि इस बार हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके बावजूद, कुछ महीनों बाद सब कुछ भुला दिया गया। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि यह मुकाबला हो रहा है। क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है। वह ये मैच बिल्कुल नहीं देखेंगे। मनोज ने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलकर वो क्या हासिल करना चाहते हैं? इंसान की जान की कीमत खेल से ज्यादा होनी चाहिए। मेरे मैच देखने का तो सवाल ही नहीं उठता।

सूर्या की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम एशिया कप 2025 खेलने के लिए उतरेगी। सूर्या पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग 2025 में इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था। इस लीग के सेमीफाइनल मैच में भी भारत और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola