हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs BAN W Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

India Women vs Bangladesh Women, World Cup 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे विश्व कप 2025 में मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है, जबकि बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है.

विज्ञापन

Live Updates

22:30 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे. फिर बारिश ने दस्तक दी और मैच रद्द कर दिया गया. मंधाना ने 27 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि अमनजोत ने 25 गेंदों में 15 रन बनाए.

22:08 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल, मुकाबला रोका गया

बारिश की वजह से खेल रुक गया है. बारिश ने फिर मैदान पर दस्तक दे दी है. सभी खिलाड़ी मैदान के बाहर चले गए हैं.

22:06 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: क्रीज पर टिकी भारत की सलामी जोड़ी, 50 के पार हुआ स्कोर

7 ओवर में भारत ने 51 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 51/0 रन है. मंधाना 30 और कौर 13 रनों पर बल्लेबाजी कर रही हैं.

21:50 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: 5 ओवर के बाद स्कोर 38/0

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/0 है. मंधाना 15 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रही हैं. जबकि अमनजोत 15 गेंदों में 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

21:28 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: भारतीय पारी का आगाज

भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी हैं. प्रतिका रावल चोट की वजह से ओपनिंग करने नहीं उतरी हैं.

21:14 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को लगा 9वां झटका, ऋतु मोनी हुईं आउट

ऋतु मोनी 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 27 ओवर में बांग्लादेश 119 रन ही बना सकी है. टीम की ओर से शरमीन अख्तर ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी. भारत को जीत के लिए 120 रन बनाने होंगे.

21:06 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को लगा आठवां झटका

राधा यादवा ने बांग्लादेश को आठवां झटका दिया है. राबिया खान 3 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

21:00 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को लगा सातवां झटका, श्री ने दिलाई बड़ी सफलता

बांग्लादेश को सातवां झटका लग चुका है. श्री चरणी ने शरमीन अख्तर को पवेलियन की राह लौटाई. 24.5 ओवर के बाद स्कोर 104/7 है.

20:45 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: प्रतिका रावल को लगी चोट, मैदान से हुईं बाहर

प्रतिका रावल को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. वह मैदान से बाहर जा चुकी हैं. 21 ओवर के बाद टीम का स्कोर 87/3 है.

20:22 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

बांग्लादेश को तीसरा झटका निगार सुल्ताना के रूप में लगा है. कप्तान निगार सुल्ताना रन आउट होकर पवेलियन लौट गई हैं. उन्होंने 24 गेंदों में 9 रन बनाए. बांग्लादेश का स्कोर 16.5 ओवर में 54/3 है.

20:06 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

बारिश पूरी तरीके से रूर गई है. खेल फिर से शुरू हो गया है. बांग्लादेश का स्कोर 12.4 ओवर के बाद 39/2 है.

20:02 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: 27 ओवर का खेला जाएगा मुकाबला

बारिश रुक गई है. मुकाबला 27 ओवर का खेला जाएगा, थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा.

19:43 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: मैच को लेकर आई गुड न्यूज

बारिश रुक गई है. अंपायर मैदान का मुआयना कर रहे हैं. मैदान से कवर हटा दिए गए हैं.

19:00 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: मुकाबला रद्द हो सकता है

मुकाबला रद्द हो सकता है, क्योंकि नवी मुंबई में लगातार तेज बारिश हो रही है. बारिश रुकने की संभावना फिलहाल कम लग रही है.

18:31 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश हुई तेज

मैदान पर अधिक कवर लाए जा रहे हैं. मैदान के लगभग हिस्से को कवर करने की कोशिश की जा रही है. बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है.

18:10 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश की वजह से खेल बाधित

डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है, कवर अभी भी लगे हुए हैं. अब बारिश रुकने का इंतजार किया जा रहा है.

17:53 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका, बारिश की वजह से रुका खेल

बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है. खेल को रोकना पड़ा है. 12.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 39.2 है. शरमीन अख्तर 27 गेंदों में 18 और निगार सुल्ताना 9 गेंदों में 2 रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं.

17:41 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: दीप्ति ने दिलाई बड़ी सफलता

दीप्ति शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है. रुबिया हैदर 13 रनों पर आउट हो गई हैं. 9.3 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 34/2 है. क्रीज पर निगार सुल्ताना बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं.

17:20 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: खत्म हुआ 5 ओवर का खेल

5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. बांग्लादेश 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन बना चुकी है. रुबिया अख्तर 3 और शरमीन अख्तर 5 रनों पर बल्लेबाजी कर रही हैं.

17:09 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

बांग्लादेश को पहला झटका पहले ओवर में ही लगा, रेणुका ठाकुर ने सौम्या अख्तर को पवेलियन लौटाया. उन्होंने 6 गेंदों में 2 रन बनाए. स्कोर 2/1

17:01 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: 2 घंटे देरी से शुरू हुआ मुकाबला, क्रीज पर उतरी सलामी जोड़ी

2 घंटे देरी से शुरू मुकाबला शुरू हो चुका है. बांग्लादेश की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. 9 ओवर का पावर प्ले होगा. रेणुका ठाकुर भारत की ओर से पहला ओवर कर रही हैं.

16:54 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: राष्ट्रगान के लिए मैदान पर दोनों टीमें

राष्ट्रगान के लिए मैदान पर दोनों टीमें आ चुकी हैं. मुकाबला 5 बजे शाम में शुरू होगा.

16:43 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश की वजह से अब इतने ओवर का खेला जाएगा मुकाबला, बड़ा अपडेट आया सामने

बारिश की वजह से अब 50 ओवर की जगह 43 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा. पहला ओवर 5 बजे फेंका जाएगा.

16:33 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया में सेमीफाइनल

भारत और ऑस्ट्रेलिया में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे. हालांकि लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया भारत को शिकस्त दे चुकी है. 30 अक्टूबर को दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी

16:10 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: टॉस के बाद बांग्लादेशी कप्तान ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद निगार सुल्ताना ने कहा कि यह हमारे लिए अच्छा है क्योंकि हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमें उन्हें एक अच्छा स्कोर देना होगा जिसका बचाव किया जा सके. श्रीलंका की हार से उबरना काफी मुश्किल था. हमें आगे बढ़ना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिस तरह से हमारे गेंदबाज़ गेंदबाजी कर रहे हैं, और परिस्थितियों को देखते हुए, 230 से ज्यादा का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

16:00 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: भारत ने जीता टॉस, बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी

नवी मुंबई में अभी भी बारिश हो रही है. कवर अभी भी लगे हुए हैं. बारिश काफी कम हो गई है, लेकिन अभी भी काफी अंधेरा है और लगातार बूंदाबांदी हो रही है.

15:34 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश की वजह से मैच में देरी

बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका है. दोनों टीमों के खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं.

15:16 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन)

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.

15:15 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश महिला प्लेइंग 11

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशी, मारुफा अख्तर.

15:10 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: हरमनप्रीत ने क्या कहा?

हम पहले गेंदबाजी करेंगे. आसमान में बादल छाए होने के कारण हमने सोचा कि गेंदबाज़ी करना एक अच्छा फैसला होगा. वह आज (उमा छेत्री) डेब्यू करने वाली हैं. ऋचा आराम कर रही हैं. दो और खिलाड़ी आराम कर रहे हैं. क्रांति और स्नेह राणा. हमें खुद पर भरोसा था कि हम (तीन हार के बाद) इसे बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

15:07 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

भारत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करेगी.

14:52 (IST) 26 Oct 2025

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

फरगाना होक, रुबिया हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), शोभना मोस्टरी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, फहीमा खातुम, निशिता अख्तर निशि, मारुफा अख्तर.

14:51 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेम्मा रोड्रिग्स, उमा छेत्री/ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

14:33 (IST) 26 Oct 2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी

बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है. भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर 2:30 बजे होना था. लेकिन फिलहाल बारिश के कारण टॉस नहीं हुआ है.

यहां पढ़ें मुकाबले का प्रीव्यू

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

India Women vs Bangladesh Women: महिला वनडे विश्व कप 2025 में 26 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश की टीमें डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में आमने सामने हुईं. भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि बांग्लादेश सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. ये मैच औपचारिकता के तौर पर खेला गया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश की वजह से 27 ओवर का मुकाबला खेला गया. बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे. फिर बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

नीचे पढ़ें मैच की पूरी अपडेट्स…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola