India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत पकड़ बनाई हुई है और टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है. तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद अफ्रीकी टीम 314 रन की बढ़त पर है और चौथे दिन इस लीड को 400 के पार ले जाने की कोशिश करेगी. ऐसे में टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत पड़ेगी. भारतीय टीम को वो कारनामा करना होगा, जो टेस्ट इतिहास में आज तक नहीं हुआ है.
गुवाहाटी में टीम इंडिया को चाहिए चमत्कार
दरअसल, भारत में आज तक कोई भी टीम 400 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं कर पाई है. चौथी पारी में पिच इतनी मुश्किल हो जाती है कि 150 रनों का लक्ष्य भी आसान नहीं होता. भारतीय टेस्ट इतिहास में सिर्फ एक बार 300+ का टारगेट चेज हुआ है. वहीं, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में रन चेज करते हुए कभी भी 250 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.
भारत का घरेलू मैदान पर और 21वीं सदी में सबसे बड़ा सफल टेस्ट रन चेज 387 रन है. 2008 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में 387 रन का लक्ष्य हासिल किया था. ऐसे में ऋषभ पंत की टीम के लिए गुवाहाटी टेस्ट में जीत के लिए कोई चमत्कार करना होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: इन 7 खिलाड़ियों ने लुटाई टीम इंडिया की लुटिया, तीसरे दिन बिखर गया भारत!
भारत में टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े सफल चेज
387/4 – भारत vs इंग्लैंड, चेन्नई (2008)
276/5 – वेस्टइंडीज vs भारत, दिल्ली (1987)
276/5 – भारत vs वेस्टइंडीज, दिल्ली (2011)
262/5 – भारत vs न्यूजीलैंड, बेंगलुरु (2012)
256/8 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रेबोर्न (2010)
दूसरे टेस्ट मैच का हाल
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सेनुरन मुथुसामी के शतक और मार्को यान्सन की 93 रन की पारी की मदद से 489 रन ठोक दिए. इसके जवाब में भारत की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर सिमट गई, जिससे प्रोटियाज टीम को 288 रन की बड़ी बढ़त मिली. वहीं, तीसरे दिन की स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 26/0 पर थी और कुल बढ़त 314 रन की हो चुकी थी. बता दें कि, टीम इंडिया को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब गुवाहाटी में हार का मतलब सीरीज में क्लीन स्वीप होना है, जिससे टीम इंडिया जरूर बचना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच कब और कहां होगा महामुकाबला? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines