India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार की कगार पर पहुंच चुकी टीम इंडिया को अब भगवान से ही उम्मीदें हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मैच में अगर टीम को जीतना है तो उसे चमत्कार या बारिश ही बचा सकती है। न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ मैच में 301 रनों की लीड हासिल कर चुका है जबकि उसके पांच विकेट बचे हैं।
पुणे के तीसरे दिन का मौसम पहले और दूसरे दिन की तरह एकदम साफ लग रहा है। मौसम की वजह से दूसरे दिन मैच देखने आए फैंस को भी काफी दिक्कतें हुईं। Accuweather की रिपोर्ट बताती है कि मैच के तीसरे दिन सुबह धूप खिली रहेगी तापमान के 28 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि आर्द्रता का लेवल 70 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।
बारिश और बादल की संभावना की बात करें तो इसकी उम्मीद एक-एक प्रतिशत ही है। पुणे में दोपहर के मौसम पर ध्यान दें तो यहां धूप खिली रहेगी, जबकि तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दोपहर के बाद पुणे में शाम का तापमान थोड़ा गिरेगा और इसके 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
भारत को विराट-रोहित से बड़ी उम्मीदें
न्यूजीलैंड के पास अभी 300 से ज्यादा की लीड है। टीम अगर यहां से 50 रन और जोड़ने में सफल रही तो भारत के सामने 360 के आसपास टारगेट रहेगा। पहली पारी में सिर्फ 156 रनों पर सिमटी टीम इंडिया के लिए यह टारगेट आसान नहीं रहने वाला है।
टीम को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो उसे एक मजबूत शुरुआत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह देखा जाए तो भारत को कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल से काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा टीम को विराट कोहली से भी काफी उम्मीदें हैं, जो पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे और फुलटॉस बॉल पर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें: खून से लथपथ जर्सी, शरीर पर हावी होता दर्द, फिर भी क्रीज पर डटा रहा ‘योद्धा’
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
8 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines