India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच में चार दिन का खेल खत्म हो गया है। फिलहाल मैच काफी रोमांचक हो चला है। चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 192 रनों पर ही समेट दिया था, जिसके बाद इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 193 रनों का लक्ष्य है। हालांकि दूसरी पारी में चौथे दिन टीम इंडिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने मैच में वापसी के संकेत दे दिए। अब टीम इंडिया को लॉर्ड्स में 39 साल पहले वाली कहानी दोहरानी होगी, जिसके चलते शुभमन गिल की कप्तानी में लॉर्ड्स के मैदान पर नया इतिहास लिखा जाएगा।
39 साल पहले मिली थी जीत
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के मैदान पर 7 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया है, जिसमें से टीम को महज एक मैच में ही जीत मिल पाई है। ये जीत भारतीय टीम को 39 साल पहले 1986 में मिली थी। उस वक्त भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए लॉर्ड्स में 134 रन बनाने थे। इस मैच को टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया के पास चेज करते हुए 39 साल बाद लॉर्ड्स में जीत हासिल करने का मौका है। हालांकि वैसे इस मैदान पर टीम इंडिया 3 बार जीत हासिल कर चुकी है, लेकिन चेज करते हुए भारतीय टीम को महज एक ही बार जीत मिल पाई है।
चौथे दिन टीम इंडिया ने गंवाए 4 विकेट
दूसरी पारी में टीम इंडिया की चौथे दिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया को 5 रन के स्कोर पर पहला बड़ा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। इस पारी में जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद करुण नायर के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा, इस पारी में नायर ने 14 रन बनाए।
वहीं तीसरा और सबसे बड़ा झटका भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा, जो महज 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं चौथा विकेट आकाश दीप के रूप में गिरा, जो 1 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद है। टीम इंडिया को अब पांचवें दिन इस मैच को जीतने के लिए 135 रन बनाने होंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर की फिरकी के आगे तहस-नहस हुई इंग्लैंड, 4 क्लीन बोल्ड कर मचाई तबाही
संबंधित खबरें
भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
20 mins agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
37 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
47 mins agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
1 hr agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
3 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines