हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन कीड़ों का कहर, सभी खिलाड़ी दिखें परेशान, बीच में ही रोकना पड़ा मैच

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन कीड़ों का अटैक देखने को मिला। इस दौरान सभी खिलाड़ी थोड़ी परेशानी में दिखें और मैच को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था।

विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड

India vs England 3rd Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। अब सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जिसमें पहले दिन इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251 रन बना लिए थे। वहीं लॉर्ड्स में पहले दिन कीड़ों का कहर देखने को मिला। जिसके चलते सभी खिलाड़ी परेशानी में दिखाई दिए।

कीडों के कारण रोका गया था मैच

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 81वें ओवर में कीड़ों का अटैक देखने को मिला। सबसे कीड़ों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को परेशान किया, इसके बाद देखते ही देखते ये कीड़े पूरे मैदान पर फैल गए और सभी खिलाड़ी इससे परेशान हो गए।

कीड़ों से परेशान होकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंपायर की तरफ इशारा किया, जिसके चलते मैच को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इसके बाद जब कीड़े चले गए तो मैच फिर से शुरू किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन

पहले दिन हुआ 83 ओवर का खेल

पहले दिन 83 ओवर का खेल देखने को मिला। जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए। इंग्लैंड को ये 4 बड़े झटके जैक क्रॉली 18 रन, बेन डकेट 23 रन, ओली पोप 44 रन और हैरी ब्रूक 11 रन के रूप में लगे। फिलहाल जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पहले दिन अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली।

नीतीश रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और बुमराह को 1-1 सफलता मिली, हालांकि मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मजाक-मजाक में ये क्या कह गए रवि शास्त्री? भारतीय खिलाड़ी को लाइव कमेंट्री में कह दिया ‘जोकर’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola