IND vs ENG: तीसरे दिन बारिश बनेगी 'विलेन', जानें कैसा रहेगा लीड्स का मौसम?

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन बारिश होने का संभावना है जिसके चलते मैच को रोका जा सकता है। दूसरे दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे।

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। ये मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है, जिसमें फिलहाल दोनों टीमें बराबर पर दिख रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट हासिल कर लिए थे। वहीं दूसरे दिन हल्की बारिश भी देखने को मिली थी। अब फैंस जानना चाहते है कि क्या तीसरे दिन भी बारिश हो सकती है?

विज्ञापन

कैसा रहेगा तीसरे दिन मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन तीसरे सेशन में बारिश होने की 45 फीसदी संभावना है, जिसके चलते मैच थोड़ी देर के लिए रोका जा सकता है। अगर बारिश होती है तो तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी। इसके अलावा बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 471 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया था। पहली पारी में भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन ओली पोप ने शतक जड़ा। जबकि बेन डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं टीम इंडिया की तरफ से तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए थे। फिलहाल ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले नाबाद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ