India vs Bangladesh Rohit Sharma: चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर शानदार जीत दर्ज की है। मैच को टीम इंडिया ने चौथे दिन ही खत्म कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद लगभग दो साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की शतकीय पारी खेलकर शानदार कमबैक किया। जिससे फैंस और कप्तान रोहित शर्मा भी गदगद हो गए हैं।
पंत को लेकर भावुक हुए रोहित
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की जीत में ऋषभ पंत ने भी अहम भूमिका निभाई है। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पंत को लेकर कहा कि, ऋषभ काफी कठिन दौर से गुजरा है उसने खुद को संभाला है। जो देखने लायक था। आईपीएल में उसने वापसी की उसके बाद विश्व कप जीता और ये ऐसा फॉर्मेट है जो उसको सबसे ज्यादा पसंद है। उसने शानदार खेला, जिसका श्रेय उसको ही जाता है।
ये भी पढ़ें:- IND VS BAN: टीम इंडिया की जीत का रोहित शर्मा ने किसे दिया क्रेडिट? हार के बाद भी क्यों संतुष्ट दिखे बांग्लादेशी कप्तान
पंत ने दूसरी पारी में जड़ा शतक
दूसरी पारी में पंत ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। दूसरी पारी में पंत ने 128 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पंत ने 13 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा पहली पारी में भी पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, हालांकि वे अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर पाए थे। पहली पारी में पंत ने 39 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
भारत ने 280 रन से जीता मैच
चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश पर 280 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में आर अश्विन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल की कई उपलब्धियां
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines