IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने लिया यशस्वी जायसवाल से बदला, पहली ही बॉल पर किया चलता

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड में जारी है। इस मैच में कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को पहली ही गेंद पर आउट करके उनसे बदला लिया है।

India vs Australia

India vs Australia

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड में जारी है। इस मैच के पहले दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने। स्टार्क ने उन्हें एक आउटस्विंग गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके साथ ही स्टार्क ने जायसवाल से पिछले मैच की स्लेजिंग का बदला ले लिया है। पर्थ में यशस्वी ने स्टार्क को स्लेज करते हुए उनकी जमकर कुटाई की थी, लेकिन इस बार वो ऐसा नहीं कर सके।

गेंद की मूवमेंट ने किया यशस्वी को बीट

यशस्वी स्टार्क की गेंद को लाइन से बाहर फ्लिक करना चाह रहे थे, लेकिन मूवमेंट की वजह से वो बीट हो गए। गेंद सीधे जाकर जायसवाल के पैड पर लगी और यहां अंपायर ने उन्हें आउट देने में जरा सी भी देर नहीं लगाई। आउट होने से निराश यशस्वी ने यहां केएल राहुल से थोड़ी बातचीत की, लेकिन अंपायर के फैसले पर रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया और पवेलियन लौट गए। बता दें कि पर्थ में पहले टेस्ट में भारत की जीत में यशस्वी की अहम भूमिका रही थी, जहां उन्होंने पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शानदार 161 रन बनाए थे।

स्टार्क ने लिया यशस्वी से बदला

इसे स्टार्क द्वारा पहले मैच के दौरान दोनों के बीच हुई हल्की-फुल्की नोकझोंक का जवाब माना जा रहा है। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में जब जायसवाल शानदार खेल रहे थे, तो उन्होंने स्टार्क को यह कहकर परेशान कर दिया कि वह स्लो गेंदबाजी कर रहे हैं। मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने इस पर बात करते हुए कहा कि उन्हें जायसवाल की बात सुनाई नहीं दी थी।

एडिलेड टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI- उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्विनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, स्कॉट बोलैंड, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन

टीम इंडिया की प्लेइंग XI- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्तान), आर अश्विन, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ