IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत, तीन बदलाव तय!

India vs Australia: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से शुरू हो रहा है। आइए एक नजर डालते हैं एडिलेड में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है।

Team India

Team India

Team India Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में आज यानी छह दिसंबर से शुरू होगा। पिंक बॉल से खेले जाने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। पर्थ टेस्ट जीतकर भारत फिलहाल 5 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे हैं और अब उसकी नजर लीड को 2-0 से करने पर है। दूसरी ओर कंगारू टीम की कोशिश सीरीज में वापसी पर होगी। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो टीम में तीन बदलाव लगभग तय हैं।

विज्ञापन

इन बदलावों के साथ उतर सकता है भारत

मैच में भारतीय के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और प्रैक्टिस मैच में फिफ्टी जड़ने वाले शुभमन गिल की वापसी तय है। इन दोनों के खेलने से प्लेइंग इलेवन से देवदत्त पडीक्कल और ध्रुव जुरेल की छुट्टी होगी। पडीक्कल और जुरेल का पर्थ में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके साथ ही एडिलेड की कंडीशंस को देखते हुए टीम स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की जगह आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।

विज्ञापन

क्यों अश्विन को मिल सकता है मौका?

भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन को एडिलेड में भारत की प्लेइंग इलेवन में इसलिए मौका मिल सकता है क्योंकि उनका पिंक बॉल टेस्ट में रिकॉर्ड जोरदार है। उन्होंने डे-नाइट टेस्ट में 18 विकेट झटके हैं। दूसरी ओर उनका एडिलेड में भी बेहतरीन रिकॉर्ड है। अश्विन एडिलेड में अब तक कुल 16 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने पिछली बार इसी मैदान पर कंगारू टीम के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट झटके हैं, जो उनकी इस मैच में खेलने की दावेदारी को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का पिंक बॉल टेस्ट में रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेलने वाली टीम है। उसने अब तक 12 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिसमें 11 जीते हैं, जबकि एक हारा है। दूसरी ओर भारतीय टीम ने अब तक चार पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसने तीन जीते हैं और एक हारा है।

एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ