ENG vs NZ: आग लगा रहा हैरी ब्रूक का बल्ला, 25 साल की उम्र में तोड़ दिया डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

Harry Brook: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए करियर का 8वां शतक जड़ दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

harry brook

harry brook

Harry Brook Century: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बना दिए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने 43 रनों पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन यहां से ब्रूक ने मोर्चा संभाला और विकेटकीपर ओपी पोप के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 174 रन जोड़कर टीम को वापसी कराई। अपनी इस पारी के दौरान ब्रूक ने महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को भी पछाड़ दिया।

विज्ञापन

ब्रूक ने ब्रैडमैन को पछाड़ा

ब्रूक की यह विदेशी मैदान पर 16वीं पारी थी और अब 16 पारियों के बाद सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब सात शतक हो गए हैं, जबकि इतनी पारियों में ब्रैडमैन के बल्ले से छह शतक निकले थे। ब्रैडमैन के अलावा इंग्लैंड के केन बैरिंगटन और ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे भी इतनी पारियों में छह शतक जड़ पाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

ब्रूक ने 91 गेंदों पर जड़ा शतक

इंग्लैंड के लिए नंबर पांच पर बैटिंग करने आए ब्रूक ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ सिर्फ 91 गेंदों पर अपने करियर का आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। शुरुआत में टीम के विकेट लगातार गिर रहे थे, लेकिन इसकी उन्होंने परवाह ना करते हुए गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। पोप ने शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरती, लेकिन ब्रूक ने किसी गेंदबाज पर रहम नहीं दिखाया। उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के हर कोने में रन बटोरे और धमाकेदार शतक जड़ दिया।

विज्ञापन

ब्रूक का ताबड़तोड़ शतक

ब्रूक ने यह शतक 109.80 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाया। यह न्यूजीलैंड में उनका चौथा टेस्ट शतक है। इसी के साथ उनके नाम अब न्यूजीलैंड में किसी विदेशी क्रिकेटर की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ब्रूक मौजूदा समय में एकमात्र ऐसे टेस्ट बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा की औसत और 80 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ दो हजार रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ