Live Updates
तीसरे दिन का खेल खत्म
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत जीत से सात विकेट दूर है, जबकि कंगारू टीम को असंभव सी जीत के लिए 522 रन बनाने होंगे।
ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
कप्तान पैट कमिंस के रूप में ऑस्ट्रेलिया टीम को दूसरा झटका लगा है। उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथों आउट कराकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई।
बुमराह ने दिलाई टीम को पहली सफलता
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्विनी को आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है।
विराच कोहली ने जड़ा शतक
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा है।
वाशिंगटन सुंदर आउट
टीम इंडिया को वाशिंगटन सुंदर के रूप में छठा झटका लगा है। वाशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 410/6
विराट कोहली का अर्धशतक पूरा
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। भारत के पास अब 430 रनों की बढ़त हो गई है। टीम इंडिया का स्कोर 384/5
दूसरे सेशन का खेल खत्म
पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा कमबैक किया, लेकिन कोहली भी अब अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। भारत के पास अब 405 रन की बढ़त हो गई है। भारत का स्कोर 359/5
भारत को लगा पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिर चुका है। ध्रुव जुरेल को पैट कमिंस ने आउट किया है। जुरेल एक रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 321/5
ऋषभ पंत आउट
टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा है। पंत एक रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 320/4
यशस्वी जायसवाल आउट
टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। जायसवाल 161 रन बनाकर आउट हुए, जायसवाल को मिचेल मार्श ने आउट किया। भारत का स्कोर 313/3
भारत का स्कोर 300 के पार
दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार हो चुका है। धीरे-धीरे टीम इंडिया मैच पर अपनी पकड़ बना रही है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 144 और विराट कोहली 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास 347 रन की बढ़त हो गई है।
जायसवाल के 150 रन पूरे
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीसरे दिन जायसवाल के 150 रन पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया के पास अब 334 रन की बढ़त हो गई है।
देवदत्त पड्डिकल आउट
दूसरे सेशन की पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। देवदत्त पड्डिकल 25 रन बनाकर आउट हुए हैं। जोश हेजलवुड ने पड्डिकल को आउट किया है। भारत का स्कोर 275/2
पहला सेशन खत्म
पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। यशस्वी जायसवाल 141 और पड्डिकल 25 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के पास अब 321 रन की बढ़त हो चुकी है। स्कोर 275/1
300 के करीब पहुंची बढ़त
टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट में अपनी पकड़ काफी ज्यादा मजबूत कर ली है। टीम इंडिया की बढ़त अब 300 के पास पहुंच गई है। यशस्वी जायसवाल 133 और देवदत्त पड्डिकल 13 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 247/1
केएल राहुल आउट
टीम इंडिया का पहला विकेट गिर चुका है। केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने राहुल को आउट किया है। भारत का स्कोर 201/1
जायसवाल ने जड़ा शतक
यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट में अपना शतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जायसवाल का ये पहला शतक है। भारत का स्कोर 197/0
तीसरे दिन का खेल शुरू
पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत के पास 218 रन की बढ़त है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs Australia 1st Test Day 3 Live Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया जीत की ओर अग्रसर है। टीम को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए सात विकेट की जरूरत है, जबकि कंगारू टीम जीत से 522 रन दूर है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर उस्मान ख्वाजा तीन रन बनाकर नाबाद हैं। मैच के तीसरे दिन भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
12 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
21 mins agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
36 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
45 mins agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
2 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines