India Womens vs South Africa Womens Final World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की. भारत की ओर से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा स्मृति मंधाना ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया.
भारत ने बनाए थे 298 रन
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए शतकीय पारी खेली. दोनों ने मिलकर 104 रनों की साझेदारी की थी. मंधाना ने 58 गेंदों में 45 रन बनाए थे, जबकि शेफाली ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाए थे. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स का आज बल्ला नहीं चला. उन्होंने 37 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं हरमनप्रीत कौर ने भी 29 गेंदों में 20 रन बनाए. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी.
साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 9 ओवर में 58 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. उनके अलावा कोई भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.
ये भी पढ़ें- Women’s World Cup Final: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही होगी पैसों की बारिश! महिला टीम को BCCI दे सकता है इतने करोड़ का इनाम
साउथ अफ्रीका ने ऐसे की बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली, सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमीन ब्रिट्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई. ब्रिट्स ने 35 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि लौरा ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि वह शतक के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और 98 गेंदों में 101 रन बनाकर चलती बनीं. इसके अलावा एनेके बॉश 6 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. वहीं सुने लुस ने 31 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि मारिजन कप्प ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए. इसके अलावा सिनालो जाफ्ता ने 29 गेंदों में 16 रन बनाए. साउथ अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रनों पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: अगर बारिश की वजह से 20-20 ओवरों का हुआ वर्ल्ड कप फाइनल, तो कौन मारेगा बाजी? देखें T20I रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines