Independence Day 2024: जब दो दिनों तक चला वनडे मैच, 15 अगस्त को निकला नतीजा

15 August Cricket: भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट का एक ऐसा मुकाबला खेला, जो दूसरे दिन खत्म हुआ। इसमें टीम इंडिया को स्वतंत्रता दिवस पर जीत मिली। आइए इस खास मैच के बारे में जानते हैं…

Rohit Sharma Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली।

15 August Cricket: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर घर में भारत की आजादी का उल्लास है। भारत की आजादी का जश्न हर देशवासी अलग-अलग अंदाज में मना रहा है। मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत की कई हस्तियां इसे धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘स्वतंत्रता दिवस’ ने हमें कई यादें दी हैं। जो भी हमारे जहन में दर्ज हैं। इन यादों का एक पन्ना क्रिकेट से भी जुड़ा है। आइए आपको बताते हैं 15 अगस्त के दिन भारतीय क्रिकेट से जुड़ा वो किस्सा, जब एक वनडे मुकाबला 2 दिनों तक चला और नतीजा दूसरे दिन आया।

विज्ञापन

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया मुकाबला

यूं तो क्रिकेट के इतिहास में कई मुकाबले दर्ज हैं, लेकिन भारत-वेस्ट इंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया मुकाबला बेहद खास है। 14 अगस्त को शुरू हुए इस मुकाबले का नतीजा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस पर आया। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

विराट कोहली ने ठोका शतक

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में 14 अगस्त को शाम 7 बजे से शुरू हुआ था। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके बाद बारिश आने की वजह से इस मैच को दूसरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। टीम इंडिया को डकवर्थ लुइस के नियम के अनुसार 35 ओवर में 255 रन का टार्गेट मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जब 15 अगस्त को टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद शतक ठोका। विराट ने 99 गेंदों में 14 चौके ठोक नाबाद 114 रन बनाकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाई। विराट के साथ मिडल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 65 रन जड़े। रोहित शर्मा 10 और शिखर धवन 36 रन बनाकर आउट हुए। केदार जाधव ने नाबाद 19 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

विंडीज का किया सूपड़ा साफ

बता दें कि टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट, तीन मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली। जिसमें भारतीय टीम ने हर सीरीज और हर मैच में जीत दर्ज कर विंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ