'जो अफवाहें चल रही हैं उनमें...', नीरज चोपड़ा से शादी को लेकर मनु भाकर ने तोड़ी चुप्पी

Paris Olympics 2024: हाल में ही सोशल मीडिया पर मनु भाकर और नीरज चोपड़ा आपस में बात करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों की शादी हो सकती है। इस पर मनु भाकर ने अब सफाई दी है।

ind vs (23)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के स्टार नीरज चोपड़ा और मनु भाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं। इसके बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, जिसमे मनु की मां सुमेधा भाकर नीरज से बात कर रही है। इन वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि नीरज और मनु की शादी हो सकती है। इसी बीच मनु ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

मनु ने दिया जवाब

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों पर मनु ने कहा, ‘मैं इस बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं। लेकिन 2018 से हम कार्यक्रमों के मौके पर मिलते रहते हैं। हमारी बहुत ज्यादा बात नहीं होती है। हम जब किसी प्रोग्राम में मिलते हैं, तब ही बात करते हैं।’ शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर मनु भाकर ने News18 से कहा, ‘जो अफवाहें चल रही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।”

विज्ञापन

मनु के पिता ने भी दी थी सफाई

इन अफवाहों पर सफाई देते मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा, ‘शादी को लेकर सोचने के लिए मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी अभी शादी की उम्र नहीं हैं। हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि मनु की मां नीरज को अपना बेटा मानती हैं।

विज्ञापन

नीरज के चाचा ने भी दी थी सफाई

विज्ञापन

नीरज के चाचा ने इस मामले पर कहा था, ‘नीरज की शादी एक एक सार्वजनिक कार्यक्रम होगा और जब भी ये होगा तो सबको पता चल जाएगा। जैसे जब नीरज ने मेडल जीता था तो सबको पता चल गया था। वैसे ही जब शादी होगी तो सबको पता चल जाएगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ